Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शुभ घड़ी आज : CM योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों को दी बधाई
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

शुभ घड़ी आज : CM योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों को दी बधाई

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन की शुभ घड़ी आज आ गई है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक श्लोक ट्वीट किया है.

योगी ने ये ट्वीट रामभक्तों को बधाई देते हुए किया है. मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन के जश्न के लिए सभी राम भक्तों को 3 से 5 अगस्त तक अपने घरों में दीया जलाने को कहा है.

योगी ने ट्वीट में लिखा जासु बिरहं सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पांती॥ रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।। प्रिय राम भक्तों, आपका अभिनंदन, आपको बधाई, जय श्री राम!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक आवास को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर दीयों से सजाया गया है. बुधवार को आयोजित भूमि पूजन अनुष्ठान से पहले उनका घर रोशनी से जगमगा उठा है.

मुख्यमंत्री के आवास पर दीयों के अलावा फूलों व रंगों से रंगोली भी बनाई गई है.सोमवार से ही अयोध्या को कई रंगों से सजाया जा चुका है. मुख्यमंत्री के अलावा कई मंत्री, विधायक और आम लोग ने भी इस अवसर को चिह्न्ति करने के लिए मंगलवार को अपने-अपने घरों में दीए जलाए हैं.

उधर, पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले राममंदिर भूमि पूजन से एक दिन पहले रामनगरी में महादीवाली मनाई जा रही है. सबसे पहले रामजन्मभूमि पर दीपक जलाया गया. इसके बाद पूरी राम नगरी दीपकों की रोशनी से नहाई है. लोगों ने घरों के बाहर रंगोली भी सजाई है.

हर मंदिर में रामचरित मानस की चौपाइयां और दोहों का गायन हो रहा है. राम की पौड़ी में भी दीपोत्सव चल रहा है। अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने राम की पौड़ी पर दीपों अच्छे बिछाया है. करीब सवा लाख दीपों से राम की पौड़ी जगमग हो रही है.

आज और कल (पांच अगसत) दो दिन दीपोत्सव मनाया जाएगा. इसके साथ ही अयोध्या धाम के 50 स्थानों पर भी दीप जलाए जा रहे हैं. साथ ही स्थानीय लोग भी अपने घरों में दीप जला रहा हैं.लोग जगह-जगह सेल्फी लेकर इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं.

सिक्योरिटी की वजह से जहां ज्यादातर दुकानें बंद हैं, वहीं सरकारी गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा है. हनुमान गढ़ी में एंट्री के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग भी हटा दी गई है.

Post navigation

Previous: अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए करेंगे भूमि पूजन
Next: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भूमिपूजन से पहले दिया ये बड़ा बयान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.