Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत सरकार :चीनी कंपनी Xiaomi का ब्राउज़र Action Mi Browser Pro – Video Download, Free Fast & Secure लगाया बैन
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

भारत सरकार :चीनी कंपनी Xiaomi का ब्राउज़र Action Mi Browser Pro – Video Download, Free Fast & Secure लगाया बैन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

सरकार ने भारत में सक्रिय चीनी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए Xiaomi द्वारा बनाए ब्राउज़र ‘Action Mi Browser Pro – Video Download, Free Fast & Secure’ पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. हालांकि कंपनी सरकार के साथ बातचीत शुरू करने के लिए कदम उठा रही है.

कुछ मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि ब्राउज़र के खिलाफ कार्रवाई डिवाइसेस के परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकती है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से डिवाइस की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यूज़र्स आसानी से कोई भी ब्राउज़र डाउनलोड कर सकते हैं.

सरकार ने एक और चीनी ऐप QQ इंटरनेशनल को भी ब्लॉक करने का आदेश दिया है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शियोमी ब्राउज़र के खिलाफ कार्रवाई इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले डिवाइस के फंक्शन को प्रभावित कर सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि Xiaomi ने देश में 10 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं, और ये अग्रणी मोबाइल ब्रैंड है.

शियोमी को संपर्क करने पर कंपनी ने कहा कि कंपनी मंत्रालय के अधिकारियों से इस मामले को सुलझाने के लिए बात करेगी. साथ ही ये भी बताया कि वह लोकल डेटा प्रोटेक्शन और अन्य नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करती हैं.
Xiaomi भारतीय कानून के तहत सभी डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा आवश्यकताओं का अनुपालन और पालन करना जारी रखता है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, हम विकास को समझने की दिशा में काम कर रहे हैं और आवश्यकता के मुताबिक उचित कदम उठाएंगे.

सरकार के 29 जून को 59 चीनी ऐप को बैन किया था, जिसमें टिकटॉक, शेयरइट, Kwai, यूसी ब्राउजर, Baidu map, शीन, क्लैश ऑफ किंग्स, डी यू बैटरी सेवर, हेलो, लाइक, यूकैम मेकअप, Mi Community जैसे ऐप्स मौजूद थे.

इसके बाद 27 जुलाई को 47 अन्य चाइनीज़ ऐप की लिस्ट जारी हुई, जिन्हें बैन किया गया है. दरअसल ये 47 ऐप्स पहले बैन हो चुके 59 ऐप्स की क्लोनिंग कर रहे थे, जिसमें TikTok Lite, Camscanner Advance, Helo Lite, Shareit Lite, Bigo LIVE lite, VFY lite समेत Weibo और Baidu भी शामिल थे.

Post navigation

Previous: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आया नया टुईस्ट एंबुलेंस चालक ने किया सनसनीखेज खुलासा
Next: कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हनुमान गढ़ी मंदिर को किया गया सैनिटाइज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.