Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आया नया टुईस्ट एंबुलेंस चालक ने किया सनसनीखेज खुलासा
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आया नया टुईस्ट एंबुलेंस चालक ने किया सनसनीखेज खुलासा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
images

सुशांत सिंह राजपूत के शव को ले जाने वाली एम्बुलेंस के चालक शहनवाज अब्दुल करीम ने दावा किया है कि उसे विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं.

उन्‍होंने बताया कि उनसे इस मामले में कुछ भी न बोलने को कहा जा रहा है. सुशांत की मौत के बाद करीम ही अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे थे और शव को कूपर हॉस्पिटल लेकर गए थे.

उनका दावा है कि जब वह बांद्रा के फ्लैट में पहुंचे थे तो सुशांत की बॉडी लटकी हुई नहीं थी, बल्कि नीचे उतार ली गई थी. उनकी टीम ही सफेद कपड़े में लिपटे सुशांत के शव काे एंबुलेंस तक ले गई थी.

इसके अलावा शहनवाज ने चौंकाने वाला एक और दावा करते हुए कहा है कि सुशांत के शव की तस्वीरें मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. उन्होंने कहा कि पहले पुलिस ने उनसे कहा था कि नानावटी हॉस्पिटल जाना है, लेकिन बाद में कहा गया कि शव को कूपर हॉस्पिटल लेकर जाना है.

सुशांत के घर पर दो एम्बुलेंस के भेजने पर एंबुलेंस के मालिक राहुल ने बताया कि जिस दिन सुशांत ने सुसाइड किया था, उस दिन वो गांव में थे. इसलिए उनके भाई अक्षय एंबुलेंस लेकर सुशांत के घर पहुंचे थे. अक्षय जब सुशांत के घर पहुंचे तो उनकी बॉडी पहले से ही नीचे उतरी हुई थी.

उसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने उनकी बॉडी को स्ट्रेचर पर लिटाकर बिल्डिंग से नीचे उतारा. एंबुलेंस के व्हीलचेयर में कुछ दिक्कत आने की वजह से उस एंबुलेंस में सुशांत की बॉडी फिट नहीं हो रही थी. इसलिए राहुल ने अपनी दूसरी एंबुलेंस बुलवाई थी.

सुशांत के एक दाेस्त ने मीडिया से कहा कि सुशांत की सेक्रेटरी रही दिशा सालियान की माैत 8 जून काे हुई थी. सुशांत दिशा की माैत का राज जानते थे.

उन्हें इस बात की जानकारी थी कि दिशा की माैत कैसे हुई है. पुलिस इस मामले की भी जांच करे. वैसे बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कह चुके हैं कि सुशांत की माैत की हकीकत जानने के लिए दिशा की माैत की गुत्थी सुलझानी जरूरी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : कानून मंत्री बृजेश पाठक का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव
Next: भारत सरकार :चीनी कंपनी Xiaomi का ब्राउज़र Action Mi Browser Pro – Video Download, Free Fast & Secure लगाया बैन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.