Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पंजाब सरकार का बड़ा फैसला 12वीं के छात्रों को बांटेगी स्मार्टफोन
  • चंडीगढ़
  • देश
  • मुख्य समाचार

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला 12वीं के छात्रों को बांटेगी स्मार्टफोन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1596690274975893-0

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं. ऐसे में छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है. ऑनलाइन पढ़ाई में उन छात्रों को कठनाई का सामना करना पड़ रह है जिनके पास कंप्यूटर या फिर स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है.

ऐसे में पंजाब के छात्रों के लिए पंजाब सरकार एक फैसला राहत देने वाला साबित हो सकता है. दरअसल पंजाब सरकार मंत्रिमंडल ने बुधवार को सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्रों तक 1.78 लाख स्मार्टफोन बांटने का निर्णय किया है.

राज्य सरकार ने इसके लिए नवंबर तक का समय निर्धारित किया हैं. इन मोबाइल फोन्स को बांटने से पहले शिक्षा विभाग 11वीं और कक्षा 12वीं से संबंधित ई-सामग्री, ‘ई-सेवा एप’ जैसी सरकारी एप्लिकेशन लोड करेगा.

इनके वितरण के तौर-तरीकों भी तय कर दिए गए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार पहले बैच के 50,000 फोन के पहले वितरित किए जा चुके हैं और इतने ही फोन नवंबर तक वितरित कर दिए जाएंगे.

पहले सरकार ने घोषणा की थी कि फोन केवल लड़कियों को दिए जाएंगे लेकिन बाद में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि कक्षा 12वीं के छात्रों की पर कोई असर न पड़े इसलिए ऐसे लड़के और लड़कियां जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं हैं उन दोनों को फोन दिए जाएंगे.

दरअसल 12 कक्षा की छात्राओं स्मार्ट देने का फैसला सितम्बर 2019 में एक कैबिनेट मीटिंग ले लिया गया था और इसके लिए एक मोबाइल कंपनी के साथ करार पर दस्तखत किए गए थे

लेकिन मोबाइल फोन मिलने और वितरण के लिए निर्धारित किए गए समय के दौरान ही कोरोना महामारी फैल गई. जिससे यह कार्य अधूरा रह गया.गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के समय अमरिंदर सिंह ने ऐसा करने का वादा किया था.

Post navigation

Previous: राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के मामलों को लेकर नरेंद्र मोदी को घेरा
Next: सीएम योगी के मंत्री बाढ़ प्रभावित जिलो का करेंगे निरिक्षण दिए निर्देश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.