Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम योगी के मंत्री बाढ़ प्रभावित जिलो का करेंगे निरिक्षण दिए निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सीएम योगी के मंत्री बाढ़ प्रभावित जिलो का करेंगे निरिक्षण दिए निर्देश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
07_08_2020-yogi_19_20599831

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की समस्या बड़ी होती जा रही है. बाढ़ के कारण प्रदेश के 17 जिलों की लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हैं.

ऐसे में योगी सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को बाढ़ ग्रस्त जिलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है.

दोनों मंत्रियों के साथ प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकटेश भी रहेंगे. योगी के मंत्री गोंडा, संतकबीरनगर, मऊ, देवरिया और गोरखपुर जैसे जिलों का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी जाएगी.

यूपी में 17 जिलों के 666 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. शारदा, राप्ती और घाघरा नदियां अलग-अलग जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गई हैं.

राज्य के राहत आयुक्त संजय गोयल ने बृहस्पतिवार को बताया कि आंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और सीतापुर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

राप्ती नदी बर्ड घाट पर खतरे के निशान 74.98 से 0.84 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट पर 82.44 खतरे के निशान से 0.20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है.

वहीं, सरयू नदी तुर्तीपार में खतरे के निशान 1.22 मीटर ऊपर बह रही है. गोरखपुर में 5 गांव कटान से प्रभावित हैं. 19 गांवों में जलभराव की स्थिति है जबकि 21 गांव में कृषि प्रभावित है. जिले में 35 गांव ऐसे हैं, जहां आबादी और कृषि दोनों प्रभावित है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला 12वीं के छात्रों को बांटेगी स्मार्टफोन
Next: सुशांत सिंह राजपूत : मामले में नया टुईस्ट पर्सनल डायरी से गायब पन्ने खड़े हुए सवाल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.