Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत : मामले में नया टुईस्ट पर्सनल डायरी से गायब पन्ने खड़े हुए सवाल
  • देश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत : मामले में नया टुईस्ट पर्सनल डायरी से गायब पन्ने खड़े हुए सवाल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

बॉलीवुड के चमकते सितारों में से एक एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज चौंका देने वाली बातें सामने आ रही हैं.

मामले की जांच के लिए सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. लेकिन इस बीच वो अहम चीज हाथ लगी हैं, जो केस को सुलझाने में मदद कर सकती है.

सुशांत की पर्सनल डायरी हाथ लगी हैं, जिसमें वे अपने निजी अनुभव और आगे की प्लानिंग को लिखा करते थे लेकिन डायरी के कुछ पन्ने गायब हैं.

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह इस डायरी का जिक्र कर चुके हैं, उन्होंने कहा था कि डायरी के मिलने के बाद कई राज खुल सकते हैं.

टाइम्स नाउ ने दावा किया उसको सुशांत की पर्सनल डायरी मिली है, जिसके कुछ पन्ने फटे हुए हैं. चैनल का दावा है कि डायरी में एक नाम का जिक्र है, जिसके बाद के पन्ने गायब कर दिए गए हैं. जो एक बार फिर से मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है.

सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी अपने हाल ही में दिए इंटरव्यूज में कहा था कि सुशांत पर्सनल डायरी लिखता था.

अंकिता ने तब बताया था कि जब सुशांत उनके साथ थे तब भी उन्होंने आने वाले पांच सालों की प्लानिंग डायरी में की थी और अगले पांच सालों में वो काम किए भी सुशांत के निधन के करीब दो महीने के बाद उनकी पर्सनल डायरी मिलने पर राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि इस डायरी की तुलना निक्सन टेपों से की जा सकती है. उन्होंने कहा कि सुशांत की पर्सनल डायरी जांच के लिए एक जबरदस्त लीड है.

रिपोर्ट में सुशांत के साथ उनके ही घर में रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के हवाले से कहा कि सुशांत के सुसाइड के दिन कमरे में कुछ पन्नों के टुकड़े पड़े थे.

पुलिस ने डायरी और नोटबुक के बारे में पूछा था. हमने उन्हें सुशांत की 20 डायरी दी थी. इसके अलावा दराज में कुछ चिट्स भी थे, जिसकी पुलिस ने फोटोज भी ली थी.

डायरी के पन्ने कैसे फटे या किसने फाड़ दिए ये अब जांच का विषय है. साथ में ये डायरी को लेकर अब मुंबई पुलिस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर परिवार और दोस्तों के बार-बार पर्सनल डायरी के जिक्र के बाद भी पुलिस का ध्यान इस तरफ क्यों नहीं गया?

Post navigation

Previous: सीएम योगी के मंत्री बाढ़ प्रभावित जिलो का करेंगे निरिक्षण दिए निर्देश
Next: वसुंधरा राजे को नहीं खाली करना होगा सरकारी बंगला : गहलोत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.