Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पाकिस्तान के पूर्व ओपनर बल्लेबाज बोले- इमरान खान थे गावस्कर के जबरा फैन, हमसे कहते इनसे बल्लेबाजी सीखो
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पाकिस्तान के पूर्व ओपनर बल्लेबाज बोले- इमरान खान थे गावस्कर के जबरा फैन, हमसे कहते इनसे बल्लेबाजी सीखो

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
FRESF

सुनील गावस्कर की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजों में होती है। वो दुनिया के पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10,000 का आंकड़ा छूआ था। गावस्कर को चाहने वालों की कमी पूरी दुनिया में मौजूद हैं और आम लोग ही नहीं क्रिकेटर भी उन्हें बतौर बल्लेबाज काफी पसंद करते हैं। इनमें से एक हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व ऑलराउंडर इमरान खान। इमरान खान गावस्कर की बल्लेबाजी के बहुत बड़े फैन थे। यही नहीं उन्होंने अपनी टीम के ओपनर बल्लेबाज रमीज राजा को भी सलाह दी थी कि वो भी गावस्कर से बल्लेबाजी सीखें।

रमीज राजा ने एक खेल वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस बात के बारे में बताया कि कब इमरान खान ने उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें गावस्कर से बल्लेबाजी सीखने की जरूरत है। रमीज ने इस वाकये का जिक्र किया कि ये  बात साल 1986-87 की है जब मैं पहली बार भारतीय दौरे पर अपनी टीम के साथ आया था। ये मेरे लिए पहला मौका था जब मैंने दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज यानी गावस्कर को इतने करीब से खेलते हुए देखा था। इसी दौरान मुझसे इमरान खान ने कहा कि मैं उन्हें खेलते हुए देखूं और उनसे सीखूं। अगर इमरान जैसे दिग्गज खिलाड़ी आपसे कहें कि वो दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं तो आप उन्हें जरूर गौर से देखेंगे।

रमीज राजा ने बताया कि जब मैं सुनील गावस्कर से पहली बार मिला तो वो मुझे भगवान की तरह लगे। मैच के दौरान मैं शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहा था और इमरान खान उन्हें आउट करने की पूरी कोशिश कर रहे थे। गावस्कर ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंदों को छोड़ रहे ते और सही मौके का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गावस्कर इनस्विंग गेंद को भी आराम से चौका मार रहे थे। इमरान मुझसे यही सब सीखने को कह रहे थे।

रमीज ने कहा कि  इमरान खान गावस्कर को इनस्विंग गेंद फेंक रहे थे और वो उन गेंदों का आसानी से शॉर्ट लेग की तरफ बाउंड्री के बाहर भेज देते थे। चौका खाने के बाद भी इमरान खान को गावस्कर पर गुस्सा नहीं आ रहा था, वो मेरी तरफ देखते क्योंकि मैं भी ओपनर था। वो मुझसे कहते थे कि गावस्कर से सीखो वो फिर कुछ कड़वे शब्द कहते थे। उन्होंने कहा कि मैं गावस्कर के रन बनाने से नहीं बल्कि इमरान खान की सलाह पर सीख रहा था। वो भी सुनील गावस्कर को बेहद पसंद करते थे।

Post navigation

Previous: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में जारी है पहला टेस्ट मैच….
Next: जाने क्यू करीना कपूर ने शाहरुख खान की फिल्म को आमिर खान के लिए कर दिया था मना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.