Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में जारी है पहला टेस्ट मैच….
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में जारी है पहला टेस्ट मैच….

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
DCSADAD-300x249

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच मैनचेस्टर में जारी है। इस मैच की दूूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 169 रन पर ऑलआउट हो गई। अब उसकी कुल बढ़त 276 रन की हो गई है और इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए 277 रन की जरूरत है।

इस मैच में टॉस जीतकर पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की टीम ने शान मसूद की शतकीय पारी की बदौलत 326 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने धराशाई हो गई और पूरी टीम 219 रन पर ऑल आउट हो गई। पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 107 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई थी। वहीं दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाज नहीं चले और पूरी टीम 169 रन की बना पाई।

पाकिस्तान की दूसरी पारी, नहीं चले बल्लेबाज

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज शान मसूद ने पहली पारी में जानदार शतक लगाया था, लेकिन दूसरी पारी में वो अपना जलवा नहीं दिखा पाए। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड ने खाता भी नहीें खेलने दिया और वो उनकी गेंद पर जोस बटलर को अपना कैच थमा बैठे। आबिद अली ने 20 रन पर डोम बेस की गेंद पर वोक्स को अपना कैच थमा दिया, तो वहीं बाबर आजम इस पारी में 5 पर पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें क्रिस वोक्स ने स्टोक्स के हाथों कैच करवा दिया। कप्तान अजहर अली दूसरी पारी में भी रन बनाने में कामयाब नहीं रहे और उन्होंने 18 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। उन्हें क्रिस वोक्स ने स्टोक्स के हाथों कैच आउट करवा दिया।

पाकिस्तान का पांचवां विकेट असद शफीक के रूप में गिया। वो 29 रन बनाकर रन आउट हो गए। रिजवान को बेन स्टोक्स ने 27 रन पर जबकि शादाब खान को ब्रॉड ने 15 रन पर LBW आउट कर दिया। शाहीन अफरीदी 2 रन बनाकर स्टोक्स की गेंद पर आउट हुए। याशिर शाह 33 रन बनाकर जबकि नसीम शाह 4 रन बनाकर आउट हो गए।

दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ब्रॉड ने तीन, वोक्स व स्टोक्स ने दो-दो जबकि आर्चर व बेस ने एक-एक विेकेट लिए।

इंग्लैंड की पहली पारी, ओली पोप का अर्धशतक

पहली पारी में पाकिस्तान के 326 रन के जवाब में इंग्लैंड को पहला झटका महज 4 रन पर ही लग गया। ओपनर बल्लेबाज रोरी बर्न्स को शाहिन अफरीदी ने 4 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। इंग्लैंड को दूसरा झटका मो. अब्बास ने सिब्ले को 8 रन पर आउट करके दिया। इसके बाद तीसरा विकेट भी अब्बास ने ही लिया और बेन स्टोक्स को बिना खाता खोले ही क्लीन बोल्ड कर दिया। टीम के कप्तान जो रूट ने 14 रन बनाए और उनकी पारी का अंत यासिर शाह ने कर दिया। ओली पोप ने अच्छा संघर्ष दिखाते हुए 62 रन बनाए और नसीम खान ने उन्हें शादाब खान के हाथों कैच करवा दिया।

जोस बटलर को याशिर शाह ने 38 रन पर जबकि क्रिस वोक्स को भी याशिर शाह ने ही 19 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। डोमिनिक बेस को याशिर शाह ने एक रन पर कैच आउट करवा दिया। जोफ्रा आर्चर को शादाब खान ने 16 रन पर रिजवान के हाथों कैच आउट करवा दिया। जेम्स एंडरसन 7 रन बनाकर आउट हो गए जबकि ब्रॉड 29 रन बनाकर नाबाद रहे। एंडरसन को शादाब खान ने आउट किया।

पाकिस्तान की तरफ से पहली पारी में याशिर शाह ने 4, मो. अब्बास व शादाब खान ने 2-2 जबकि शाहिन अफरीदी और नसीम शाह ने एक-एक सफलता अर्जित की।

पाकिस्तान की पहली पारी, शान मसूद की शतकीय पारी

पाकिस्तान की टीम ने अपना पहला विकेट ओपनर आबिद अली के तौर पर खोया। आबिद अली को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 16 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। टीम के कप्तान अजहर अली को क्रिस वोक्स ने शून्य पर LBW आउट कर दिया। बाबर आजम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन खेल के दूसरे दिन वो 69 रन से आगे नहीं बढ़ सके और जेम्स एंडरसन की गेंद पर उनका कैच जो रूट ने लपक लिया। असद शफीक को 7 रन पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

पाकिस्तान को पांचवां झटका मोहम्मद रिजवान के तौर पर गिरा। उन्होंने 9 रन की निजी स्कोर पर क्रिस वोक्स ने 9 रन पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट करवा दिया। टीम का छठा विकेट शादाब खान के तौर पर गिरा और उन्होंने 45 रन की अहम पारी खेली। शादाब को डोम बेस ने जो रूट के हाथों कैच आउट करवा दिया। याशिर शाह को जोफ्रा आर्चर ने 5 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया जबकि मो. अब्बास को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। शान मसूद ने 156 रन की पारी खेली और वो स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर LBW आउट हुए।

इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड व जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन, क्रिस वोक्स ने दो जबकि जेम्स एंडरसन व डोम बेस ने एक-एक विकेट लिए।

इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन

डॉम सिब्ले, रोरी बर्न्स, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, डॉम बेस, स्टु्अर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन।

पाकिस्तान का प्लेइंग इलेवन 

शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, असद शफीक, शादाब खान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), यासिर शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जानिए क्यू हाथ धोने के नियमों का उल्लंघन करने पर मजबूर हैं ब्राजील के लोग, पढ़े पूरी खबर
Next: पाकिस्तान के पूर्व ओपनर बल्लेबाज बोले- इमरान खान थे गावस्कर के जबरा फैन, हमसे कहते इनसे बल्लेबाजी सीखो

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.