Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पूर्व कैरेबियाई दिग्गज तेज गेंदबाज बोले-ये दो बल्लेबाज मुझे सचिन तेंदुलकर की सबसे ज्यादा याद दिलाते हैं
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पूर्व कैरेबियाई दिग्गज तेज गेंदबाज बोले-ये दो बल्लेबाज मुझे सचिन तेंदुलकर की सबसे ज्यादा याद दिलाते हैं

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
gbfvgbvvb

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम मौजूदा समय में ऐसे बल्लेबाज हैं जो उन्हें सचिन तेंदुलकर की सबसे ज्यादा याद दिलाते हैं। जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज पॉमी मबंगवा के साथ इयान बिशप इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कोहली और आजम के बारे में बात की थी।

बिशप ने कहा, “विराट कोहली और बाबर आजम सीधी रेखाओं (स्ट्रेट लाइंस) में खेलना पसंद करते हैं। आप सचिन तेंदुलकर को याद करते हैं। इसका एक कारण ये है कि मुझे लगता है कि वह सबसे अच्छे बल्लेबाज थे, जिसके खिलाफ मैंने कभी गेंदबाजी की। उन्होंने हमेशा सीधी रेखाओं में खेला था और इन दो खिलाड़ियों (कोहली, आज़म) में भी वही देखता हूं।” पिछले दो सालों में बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से होने लगी है।

विराट कोहली जहां वनडे इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर वन हैं, जबकि बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल आइसीसी रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं। 25 वर्षीय बाबर आजम ने वनडे और टी20 क्रिकेट में 50 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं, जबकि टेस्ट में उनका औसत 45 के आसपास है। वहीं, विराट कोहली क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 50 से अधिक के औसत से रन बनाते आ रहे हैं। उधर, चैट के दौरान बिशप ने कुछ तेज गेंदबाजों की भी तारीफ की है।

कैरेबियाई दिग्गज इयान बिशप ने मौजूदा समय के विश्व स्तरीय गेंदबाजों को लेकर कहा है, “जसप्रीत बुमराह एक पीढ़ीगत प्रतिभा हैं, सभी प्रारूपों के अनुकूल होने की उनकी क्षमता शानदार है। कगिसो रबाडा मुझे काफी प्रभावशाली गेंदबाज लगते हैं, पहली बार जब मैंने उन्हें देखा, तो वह एक टी20 मैच में था और वह किरोन पोलार्ड को गेंदबाजी कर रहे थे। मैं अभी एक तेज गेंदबाजी पुनर्जागरण देख रहा हूं और यह मुझे उत्साहित करता है।” बिशप ने जोफ्रा आर्चर के एक्शन की भी तारीफ की है।

Post navigation

Previous: लेबनान में हुए विनाशकारी धमाके के उपरांत सरकार के विरोध में लोग उतरे सड़कों पर….
Next: बल्लेबाज चेतेश्वर ने मौजूदा समय की वर्ल्ड की बेस्ट टेस्ट इलेवन का किया चुनाव, 3 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.