Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बल्लेबाज चेतेश्वर ने मौजूदा समय की वर्ल्ड की बेस्ट टेस्ट इलेवन का किया चुनाव, 3 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

बल्लेबाज चेतेश्वर ने मौजूदा समय की वर्ल्ड की बेस्ट टेस्ट इलेवन का किया चुनाव, 3 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sdxsadas

भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने साल 2010 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद से वे लगातार भारत की टेस्ट बल्लेबाजी इकाई का हिस्सा हैं। यहां तक कि कई बार भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। पुजारा भारत के लिए कई असंभव जीत के गवाह रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018-19 में मिली ऐतिहासिक सीरीज जीत में पुजारा का अहम योगदान रहा है।

ऐसे में जब भारतीय टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो सभी की निगाहें एक बार फिर से चेतेश्वर पुजारा पर होंगी। हालांकि, सीरीज दिसंबर में शुरू होगी, जिसमें अभी समय है और पुजारा तैयारी कर सकते हैं। इस बीच भारतीय टेस्ट टीम की नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकबज पर हर्षा भोगले के साथ एक चैट शो में लंबी बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी ‘वर्ल्ड टेस्ट इलेवन’ भी चुनी, जिसमें उन्होंने खुद को शामिल किया।

वर्ल्ड टेस्ट इलेवन में पारी की शुरुआत के लिए पुजारा ने 32 वर्षीय डेविड वार्नर के साथ केन विलियमसन को चुना है। हालांकि, केन विलियमसन मध्य क्रम में बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। यहां तक कि उन्होंने कभी भी टेस्ट क्रिकेट में पारी की शुरुआत नहीं की है, लेकिन पुजारा विलियमसन को वर्ल्ड टेस्ट इलेवन से बाहर नहीं रख सकते हैं, क्योंकि उनका टेस्ट के आंकड़े काफी हैरान करने वाले हैं। पुजारा ने कहा है कि वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस टीम में खुद को नंबर 3 पर रखा है, जबकि विराट कोहली को नंबर चार के लिए टीम में चुना है। विराट के बाद इस टीम में स्टीव स्मिथ हैं, जबकि ऑलराउंडर के तौर पर पुजारा ने इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चुना है। पुजारा ने विकेटकीपर के तौर पर बीजे वाटलिंग को चुना है, जबकि गेंदबाजी में वे आर अश्विन, पैट कमिंस, कगिसो रबाड़ा और जसप्रीत बुमराह के साथ गए हैं।

चेतेश्वर पुजारा ने 12वें खिलाड़ी के तौर पर घरेलू कंडीशन में रवींद्र जड़ेजा को चुना है, जबकि सेना देशों(साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के लिए मोहम्मद शमी को तवज्जो दी है। पुजारा की इस वर्ल्ड बेस्ट टेस्ट इलेवन में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के अलावा उन्होंने खुद को भी इस टीम में जगह दी है। आप नीचे पुजारा की पूरी टेस्ट टीम को देख सकते हैं।

चेतेश्वर पुजारा की वर्ल्ड टेस्ट इलेवन

ओपनर- डेविड वार्नर और केन विलियमसन

मध्यक्रम – चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ

ऑलराउंडर – बेन स्टोक्स

विकेटकीपर – बीजे वाटलिंग

गेंदबाज – आर अश्विन, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह

Post navigation

Previous: पूर्व कैरेबियाई दिग्गज तेज गेंदबाज बोले-ये दो बल्लेबाज मुझे सचिन तेंदुलकर की सबसे ज्यादा याद दिलाते हैं
Next: दवाई को तोड़कर खाना आपके लिए हो सकता है हानिकारक, पढ़े पूरी खबर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.