Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • क्या IPL 2020 की स्पॉन्सरशिप की रेस में बाबा रामदेव या पतंजलि लगाएगी बोली ?
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

क्या IPL 2020 की स्पॉन्सरशिप की रेस में बाबा रामदेव या पतंजलि लगाएगी बोली ?

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

आईपीएल के 13वें सीजन से मुख्य प्रयोजक वीवो के हट जाने के बाद बीसीसीआई नए स्पॉन्सर की खोज में है. खबरों की मानें तो योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आईपीएल 2020 की स्पॉन्सरशिप के लिए बोली लगा सकती है.

इकनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, पतंजली के स्पोक्सपर्सन एसके तिजारावाला ने कहा, ‘हम पतंजलि को ग्लोबल ब्रैंड बनाना चाहते हैं और इसी वजह से हम आईपीएल स्पॉन्सशिप के बारे में सोच रहे हैं.’

हालांकि बाजार के जानकारों का मानना है कि पतंजलि एक ग्लोबल ब्रैंड नहीं है. अगर वह आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर बनता है, उसे जरूर फायदा होगा लेकिन आईपीएल को इसका फायदा नहीं होगा.

वीवो के जाने के बाद से आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सशिप में जीयो, एमेजॉन, टाटा ग्रुप, ड्रीम 11 और बायजू जैसी कंपनियां दिलचस्पी दिखा चुकी हैं.

बीसीसीआई आईपीएल-13 के नए प्रायोजक के लिए पूरी पारदर्शिता और प्रक्रिया का पालन करेगी. बीसीसीआई जल्द ही आईटीबी निकालने वाली है. स्पॉन्सर चुनने के लिए टेंडर प्रक्रिया का पालन किया जाएगा, क्योंकि बोर्ड पारदर्शिता चाहता है.

इन्विटेशन बिड के तहत नीलामी जीतने वाले को यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन का प्रायोजक नियुक्त किया जाएगा.

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद चीनी सामानों के बहिष्कार की उठती मांग के बीच वीवो ने पिछले हफ्ते बीसीसीआई के साथ करार खत्म करने का फैसला किया था.

वीवो इंडिया ने 2017 में आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार 2199 करोड़ रुपये में हासिल किए थे. करार के मुताबिक कंपनी हर सीजन में बीसीसीआई को करीब 440 करोड़ रुपये का भुगतान करना था.

Post navigation

Previous: केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से किया अनुरोध कहा बांग्लादेश में फंसे निवासियों को प्रवेश की दें अनुमति
Next: बिहार में कोरोना का कहर जारी मरीजों की संख्या हुई 80 हजार के करीब

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.