Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार में कोरोना का कहर जारी मरीजों की संख्या हुई 80 हजार के करीब
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

बिहार में कोरोना का कहर जारी मरीजों की संख्या हुई 80 हजार के करीब

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. रविवार को सूबे में कोरोना के 3934 नए केस सामने आए. इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हजार के करीब जा पहुंची है. खास बात यह है कि 14 जिलों में कोरोना के 100 से अधिक मरीज मिले हैं.

पटना एम्स में रविवार काे RJD सुप्रीमाे लालू प्रसाद के समधी पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने काेराेना काे मात दी और ठीक हाेकर घर चले गए. चंद्रिका राय 30 जुलाई काे भर्ती हुए थे.

एम्स से तीन डाॅक्टरों समेत 27 मरीज डिस्चार्ज हुए. जिन तीन डाॅक्टराें काे अस्पताल से छुट्टी दी गई उनमें दरभंगा मेडिकल काॅलेज अस्पताल के दाे डाॅक्टर हैं. इनमें एक डाॅ. हरेंद्र कुमार और दूसरे डाॅ. निर्मल कुमार चाैधरी हैं, तीसरी डॉक्टर पटना के कंकड़बाग की डाॅक्टर प्रज्ञा मिश्रा हैं.

पटना एम्स में पिछले 24 घंटे में 11 काेराेना संक्रमिताें की माैत हाे गई है, इनमें 9 पटना के हैं. मरने वालाें में दलसिंहसराय के 65 साल के डाॅ. पी महतो के अलावा फुलवारीशरीफ की 65 साल की रशीदा खातुन, रामकृष्णानगर की 45 साल की विमला देवी,

पूर्वी पटेलनगर के 80 साल के शशिनाथ लाल, पुलिस कॉलोनी अनीसाबाद के 72 साल के जगदीश झा, दानापुर कैंट के 74 साल के सुजीत सेन गुप्ता, राजीवनगर के 60 वर्षीय नंदकिशोर सिंह,

शिवाजी पार्क कंकड़बाग की 67 साल की कमला कुमारी, खुसरूपुर की 50 साल की मंजू देवी, महावीर चौक के 65 साल के लालबाबु कश्यप और रामपुर सारण के 67 साल अलखदेव मांझी हैं.

दूसरी तरफ 22 नए काेराेना संक्रमित एडमिट हुए जिनमें पटना के 16 मरीज हैं. पटना के मरीजाें में अजीमाबाद, गर्दनीबाग, अलावलपुर गौरीचक, शास्त्रीनगर, बड़ी बदलपुरा खगौल, आलमगंज, चांदपुर बेला जक्कनपुर,

वाजितपुर, कदमकुआं, राजीव नगर, राजाबाजार, रामनगर, न्यू पुनाईचक, हनुमान नगर, अशोकनगर के एक-एक मरीज हैं

जबिक सीवान, समस्तीपुर, राेहतास, वैशाली, पू. चंपारण के एक-एक मरीज हैं। नाेडल अफसर डाॅ. संजीव कुमार ने बताया कि 255 मरीजाें का इलाज चल रहा है.

Post navigation

Previous: क्या IPL 2020 की स्पॉन्सरशिप की रेस में बाबा रामदेव या पतंजलि लगाएगी बोली ?
Next: गौतमबुद्ध नगर जिले के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह कोरोना पॉजिटिव

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.