Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा 4 की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा 4 की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
300345-yamuna-expressway-accident

माट थाना क्षेत्र इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. यह हादसा माइलस्टोन 106 के समीप खड़ी बस में एक तेज रफ़्तार कैंटर के घुस जाने से हुआ.

चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हैं. मिली जानकारी के अनुसार, यह बस कटिहार (बिहार) से दिल्ली जा रही थी. यात्रियों में ज्‍यादातर बिहार के रहने वाले थे.

बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 106 के पास बस का डीजल ख़त्म हो गया था, जिसकी वजह से बस चालक ने एक्सप्रेसवे के किनारे बस को खड़ा कर दिया.

बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे एक कैंटर ने पीछे से बस में टक्कर मार दी. कैंटर आगरा से नोएडा की तरफ जा रहा था. बस में टक्कर लगते ही बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे का दल और पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा बस में सवार घायल लोगों को उसमें से निकाला गया.

बिहार निवासी मोहम्मद रमजानी पुत्र अंसारी, गोपाल पुत्र मंगल और मोहम्मद शमशेर पुत्र इदरीश की मौत हो गई. इसके अलावा कैंटर सवार लालगोपालगंज इलाहाबाद निवासी नरेंद्र मिश्रा पुत्र तारा सिंह की भी मृत्यु हो गई. इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार : सीएम नीतीश कुमार के उद्घाटन करने से ठीक पहले गोपालगंज में टूटी सड़क
Next: न्यूजीलैंड सरकार : लॉकडाउन का किया एलान102 दिन बाद आया कोरोना का पहला केस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.