Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार : सीएम नीतीश कुमार के उद्घाटन करने से ठीक पहले गोपालगंज में टूटी सड़क
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिहार : सीएम नीतीश कुमार के उद्घाटन करने से ठीक पहले गोपालगंज में टूटी सड़क

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

बिहार में एक बार फिर से एक पुल का अप्रोच रोड उद्घाटन से पहले ही टूट गया है. मामला गोपालगंज से जुड़ा है, जहां बंगरा घाट महासेतु का सीएम नीतीश कुमार बुधवार को उदघाटन करने वाले हैं.

इस महासेतु का अप्रोच पथ करीब 50 मीटर के दायरे में ध्वस्त हो गया है. ध्वस्त अप्रोच पथ को उद्घाटन से पहले दोबारा दुरुस्‍त करने की कवायद की जा रही है. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के आला पदाधिकारी से लेकर संवेदक मौके पर मौजूद हैं.

सैकड़ों की संख्या में मजदूर लगाये गए हैं और दो-दो जीएसबी लगाकर इसे दोबारा चालू करने की कोशिश की जा रही है. जहां यह अप्रोच पथ टूटा है वो इलाका सारण के पानापुर के सतजोड़ा बाजार के समीप पड़ता है.

यह इलाका छपरा के पानापुर में पड़ता है. बताया जाता है की गोपालगंज के बैकुंठपुर में 7 जगहों पर सारण बांध टूटा था. इसी बांध के टूटने के बाद बंगरा घाट महासेतु से करीब 5 किलोमीटर दूर अप्रोच पथ पानी के दबाव से अचानक ध्वस्त हो गया.

सबसे बड़ी बात है की यह अप्रोच पथ 12 दिन पहले टूटा था. इस टूटे अप्रोच पथ को दोबारा मोटरेबल करने का प्रयास किया जा रहा है.

इस मामले में जब बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के डिप्टी चीफ इंजिनियर शाकिर अली से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे एक सामान्य घटना बताया.

उन्होंने कहा कि महासेतु के निर्माण और इसके साथ अप्रोच पथ के निर्माण में किसी भी तरह का घटिया काम नहीं किया गया है. सभी कार्य गुणवत्ता के मानक के अनुरूप किए गए हैं और सीएम के उद्घाटन समारोह से पहले इसे दुरुस्त कर लिया जायेगा.

आपको बता दें कि बंगरा घाट महासेतु के छपरा साइड में करीब 11 किलोमीटर और मुजफ्फरपुर साइड में 8 किलोमीटर लम्बा अप्रोच पथ का निर्माण किया गया है जिस पर करीब 509 करोड़ रूपये खर्च किये गए है. अब बड़ा सवाल है कि आखिर 509 करोड़ की लागत से बने महासेतु और इसका अप्रोच पथ उदघाटन के साथ ही क्यों टूटने लगे.

Post navigation

Previous: राहुल गांधी ने एक बार फिर GDP ग्रोथ को लेकर केंद्र सरकार को घेरा
Next: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा 4 की मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.