Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी : प्रदेश के ढाई लाख से अधिक व्यापारियों को नोटिस
  • बिजनेस
  • राज्य

यूपी : प्रदेश के ढाई लाख से अधिक व्यापारियों को नोटिस

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
mantralay

लखनऊ। वाणिज्य कर विभाग ने बकाए भुगतान के लिए प्रदेश के 260530 व्यापारियों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए अधिकारियों को वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिये है। यूपी में टैक्स जमा न करने वालों में पूर्वांचल के व्यापारी सर्वाधिक हैं। वाणिज्य कर विभाग ने ऐसे व्यापारियों के खिलाफ वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) जारी किया है। आयुक्त वाणिज्य कर अमृता सोनी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे व्यापारियों से वसूली का अभियान चलाया जाए। टैक्स जमा न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ विधिक व्यवस्था के तहत कार्रवाई भी जाए।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी जोन प्रथम 18899 व वाराणसी जोन द्वितीय 21393 बकाएदार व्यापारियों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। गोरखपुर 31283, प्रयागराज 23478 व्यापारियों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई होगी। आगरा 9235, अलीगढ़ 26616, बरेली 12763, इटावा 5255, गाजियाबाद प्रथम 21539, गाजियाबाद द्वितीय 17264, झांसी 8498, कानपुर प्रथम 10805 व कानपुर द्वितीय 13247 व्यापारियों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई होगी। लखनऊ प्रथम 22746 व लखनऊ द्वितीय 18071 मेरठ 17758, मुरादाबाद 18236, सहारनपुर 16676 व्यापारियों के खिलाफ वसूली प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

आयुक्त वाणिज्य कर ने जीएसटी और वैट वसूली की समीक्षा में लक्ष्य से कम वसूली पर नाराजी जताई है। उन्होंने कहा है कि लक्ष्य के मुताबिक जोनवार टैक्स की वसूली नहीं की जा रही है। सितंबर 2019 तक लक्ष्य के आधार पर वसूली नहीं हो पाई है। इसलिए बकाएदार व्यापारियों से वसूली के लिए अभियान चलाया जाए। खासकर जिनके खिलाफ आरसी जारी हो चुकी है उनसे वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: झांसी-कानपुर हाइवे पर दो ट्रक बने आग का गोला,हुई आमने-सामने टकर,ट्रक के चालक व हेल्पर झुलसे
Next: PM मोदी की भतीजी से झपटमारी करने वाले को कोर्ट ने सुनाई ये सजा…

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.