Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ईमानदारी से टैक्स चुकाने वालों को करेंगे सम्मानित
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ईमानदारी से टैक्स चुकाने वालों को करेंगे सम्मानित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
NarendraModi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ईमानदारी से टैक्स चुकाने वालों के लिए ‘ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन-ऑनरिंग द ऑनेस्ट’ नामक एक मंच का शुरुआत करेंगे.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी लांच के समय मौजूद रहेंगे. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस विशेष प्लेटफार्म को लांच किया जाएगा.

समारोह में कई चैबर्स ऑफ कमर्स, व्यापार संगठन, चार्टर्ड अकाउंट संगठन, आयकर विभाग के अधिकारी के अलावा कई नामी करदाता भी इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे.

सरकार ने कहा कि इससे केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के हाल के सालों में प्रत्यक्ष कर के सुधार में विकास होगा.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है प्रधानमंत्री 13 अगस्त को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिए ‘पारदर्शी कराधान – ईमानदार का सम्मान’ मंच की शुरूआत करेंगे हालांकि बयान में सुधारों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है

लेकिन मंच की शुरूआत के साथ पिछले छह साल में डायरेक्ट टैक्स के मोर्चे पर जो सुधार किए गए हैं, उसे और आगे ले जाने की उम्मीद है.

पिछले साल कॉरपोरेट टैक्स की दरें 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी कर दी गई थीं और नई विनिर्माण इकाइयों के लिए दरों को घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया था.

सरकार ने लाभांश वितरण कर को भी खत्म कर दिया है. साथ ही सरकार का खास जोर कर सुधारों पर है और कर दरों को कम करने और प्रत्यक्ष कर कानून के सरलीकरण पर भी जोर दिया गया है.

इससे टैक्स की नीतियों में पारदर्शिता आएगी, लोग आसानी से ऑनलाइन टैक्स भर सकेंगे. पहले से चले आ रहे विवादित मामलों के निपटारे के लिए सरकार ने विवाद से विश्वास एक्ट 2020 को लागू किया है.

Post navigation

Previous: सारा अली खान ने आज अपने 25वें जन्मदिन से तस्वीरें की साझा
Next: सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट देगा अपना एक बड़ा फैसला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.