Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट देगा अपना एक बड़ा फैसला
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट देगा अपना एक बड़ा फैसला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कौन करेगा, मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस या फिर सीबीआई, इसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला दे सकता है.

आज सभी पक्ष सुप्रीम कोर्ट में आज लिखित दलीलें जमा करवाएंगे. कोर्ट को तय करना है कि मामले की जांच CBI या मुंबई पुलिस में कौन करेगा.

मंगलवार को कोर्ट ने मामले में आदेश सुरक्षित रख लिया था और सभी पक्षों को अपनी दलीलों पर लिखित नोट जमा करवाने को कहा था.

सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार और रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई की तरफ से दर्ज एफआईआर मुंबई पुलिस को सौंपने की मांग की है. जबकि बिहार सरकार और सुशांत के पिता के वकील ने इसका विरोध किया है.

सुशांत के पिता के वकील ने कहा कि सिद्धार्थ पिठानी सबसे बड़ा संदिग्ध है. सुशांत सिंह राजपूत केस में उनके पिता के वकील विकास सिंह ने दावा किया कि सिद्धार्थ पिठानी सबसे बड़ा संदिग्ध है, ये खुदकुशी नहीं हत्या का केस है.

ईडी की जांच में सुशांत के खाते से दो दिन के भीतर साढ़े चार करोड़ की एफडी तोड़ी गई, एक ऐसे फ्लैट की किश्त भरी जा रही थी जिसमें उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रहती है.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ईडी की जांच में अहम खुलासे हो रहे हैं. अब तक हुई जांच के दौरान जहां सुशांत के खातों में करोड़ों रुपए अभी भी होने का पता चला है.

वहीं यह पता भी चला है कि सुशांत के खाते से एक ऐसे फ्लैट की किश्तें भरी जा रही है जिसमें उनकी एक पूर्व गर्लफ्रेंड रहती है.

अब तक जो पूछताछ हुई है उसमें यह बात भी कही गई कि सुशांत पहले की गर्लफ्रेंड्स पर भी खर्च कर रहे थे और उनका 1 दिन का खर्च ₹50000 से ऊपर था. ईडी अब तक की आई सभी जानकारियों की सत्यता की जांच कर कर रहा है.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ईमानदारी से टैक्स चुकाने वालों को करेंगे सम्मानित
Next: नई शिक्षा नीति के तहत किये गये कई बड़े फैसले पढ़े पूरी खबर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.