Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नई शिक्षा नीति के तहत किये गये कई बड़े फैसले पढ़े पूरी खबर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नई शिक्षा नीति के तहत किये गये कई बड़े फैसले पढ़े पूरी खबर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_8$2020080820230031809_0_modi

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बुधवार को कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय 300 से अधिक कॉलेजों को मान्यता नहीं दे पायेंगे.

निशंक ‘कोविड-19 के बाद शिक्षा’ विषय पर डिजिटल सत्र को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ाने पर काम कर रही है, ताकि 300 से अधिक कॉलेजों को मान्यता देने के नियम का सही से पालन हो सके.

मानव संसाधन विकास मंत्री ने सवाल किया मैं हाल ही में एक विश्वविद्यालय गया था और जब मैंने कुलपति से पूछा कि कितने कॉलेज उस विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त हैं, तो उन्होंने कहा कि 800 डिग्री कॉलेज.

मुझे लगा कि मैंने गलत सुन लिया. मैंने फिर पूछा और उन्होंने कहा: 800. यह दीक्षांत समारोह था. मैं चकित था. क्या कोई कुलपति 800 डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपल के नाम याद रख सकता है?

निशंक ने कहा की क्या वह इतने अधिक कॉलेजों की गुणवत्ता और कामकाज पर नजर रख सकते हैं. यही वजह है हम कह रहे हैं कि नई शिक्षा नीति में चरणबद्ध तरीके से इस पर काम करेंगे.

एक विश्वविद्यालय 300 से अधिक डिग्री कॉलेजों को मान्यता नहीं दे सकता. उसके लिए हमें विश्वविद्यालय बढ़ाने होंगे और हम वह करेंगे.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने ही नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी है. मान्यता प्रदान करने वाली इस व्यवस्था को अगले 15 साल में चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा और कॉलेजों को क्रमिक स्वायत्तता देने की चरणबद्धप्रणाली स्थापित की जाएगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट देगा अपना एक बड़ा फैसला
Next: UP स्मार्ट मीटर में खराबी की वजह से घरों की बिजली हुई गुल उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दिए जांच के आदेश

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.