Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे इतने रुपये :नरेंद्र मोदी
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे इतने रुपये :नरेंद्र मोदी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत को आधुनिकता की तरफ, तेज गति से ले जाने के लिए, देश के Overall Infrastructure Development को एक नई दिशा देने की जरूरत है.

ये जरूरत National Infrastructure Pipeline Project से पूरी होगी. प्रधानमंत्री ने बताया कि इस पर देश 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

अलग-अलग सेक्टर्स के लगभग 7 हजार प्रोजेक्ट्स की पहचान भी की जा चुकी है. ये एक तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नई क्रांति की तरह होगा.

क्या है National Infrastructure Pipeline Project आइये जानते है। .. एक अनुमान के मुताबिक भारत को तेज आर्थिक वृद्धि दर के लिए साल 2030 तक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 4.5 लाख करोड़ डॉलर खर्च करने होंगे. नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन के जरिए इस काम को अंजाम दिया जाएगा.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘एनआईपी से अर्थव्यवस्था को कई तरह से फायदा होगा.

कारोबार का विस्तार बढ़ेगा. रोजगार के मौके बनेंगे. लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा. इससे इकनॉमिक ग्रोथ का असर कई स्तर पर दिखेगा.

ढांचागत सुविधाओं पर खर्च बढ़ाने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी. सरकार को रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी. परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल में कहा था कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर 102 लाख करोड़ रुपये खर्च करने से भारत को 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी.

दरअसल, इतनी बड़ी रकम खर्च करने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इससे अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ेगी, रोजगार के मौके पैदा होंगे और सरकार का राजस्व बढ़ेगा.

सीतारमण ने कहा कि जिन प्रोजेक्ट की पहचान की गई है, उनका नाता पावर, रेलवे, शहरी सिंचाई, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सेक्टरों से है.

एनर्जी से जुड़े करीब 25 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार है. इसके अलावा सड़कों से जुड़े 20 लाख करोड़ रुपये और रेलवे से जुड़े 14 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने की कई घोषणाएं
Next: आज दिल्ली के कई इलाकों में बदले गए ट्रैफिक रुट यहाँ पर जाने

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.