Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने की कई घोषणाएं
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने की कई घोषणाएं

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
eb46128fc86c41723c1df437c0c9be56400375cc41f840d75981d665dd1176d0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 74वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘One Nation One Ration Card’ की तर्ज पर ‘One Nation One Health Card’ की घोषणा की.

पीएम मोदी के डिजिटल स्वास्थ्य मिशन का ऐलान करने के बाद अब देश के हर नागरिक का एक हेल्थ कार्ड तैयार किया जाएगा. इस स्कीम के तहत हर व्यक्ति के हेल्थ का डेटा एक प्लेटफॉर्म पर होगा. इस डेटा में डॉक्टर की डिटेल्स के साथ देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी उपलब्ध होगी.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है.

ये है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन. नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा.’

सरकार की वन नेशन वन हेल्थ कार्ड योजना के जरिए सभी को एक हेल्थ कार्ड बनवाना होगा. इससे होने वाले ट्रिटमेंट और टेस्ट की पूरी जानकारी इस कार्ड में डिजिटली सेव होगी.

इसका रिकॉर्ड रखा जा सकेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि देश में किसी भी हॉस्पिटल या डॉक्टर के पास जब इलाज कराने जाएंगे तो साथ में आपको सारे पर्चे और टेस्ट रिपोर्ट नहीं ले जाना पड़ेगा. डॉक्टर कहीं से भी बैठकर आपकी यूनिक आईडी के जरिए सारा मेडिकल रिकॉर्ड देख सकेगा.

व्यक्ति का मेडिकल डेटा रखने के लिए अस्पताल, क्लिनिक, डॉक्टर एक सेंट्रल सर्वर से लिंक रहेंगे. अस्पताल और नागरिकों के लिए अभी ये उनकी मर्जी पर निर्भर करेगा कि वो इस मिशन से जुड़ना चाहते है या नहीं.

हर नागरिक का एक सिंगल यूनिक आइडी जारी होगा. उसी आधार पर लॉगिन होगा. नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन में मुख्य तौर पर चार चीजों पर फोकस किया गया है. Health ID, व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड, देशभर के डिजी डॉक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं का रजिस्ट्रेशन.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 74वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई बड़े ऐलान किए
Next: नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे इतने रुपये :नरेंद्र मोदी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.