Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मस्जिद की जमीन को लेकर शुरू हुआ दो पक्षों में विवाद
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मस्जिद की जमीन को लेकर शुरू हुआ दो पक्षों में विवाद

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

जिले के सहायक खजांची थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपाड़ा के गुबानी बेगम मस्जिद की जमीन को लेकर शनिवार को विवाद हो गया है.

Purnia: Dispute between the two parties over the land of the mosque, both are talking about owning rights ann

दरअसल जमीन के बड़े से हिस्से में कुछ लोगों ने शेड डाल कर दखल कर लिया था. इस बात की सूचना जब आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने मिलकर उस टीन के शेड उखाड़ फेंका, जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में विवाद शुरू हो गया.

तनाव बढ़ता देख स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस और वक्फ कमिटी के मस्जिद से जुड़े सदस्य मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की. लेकिन जब वे नहीं मानें तो 5 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़ दिया.

मिली जानकारी अनुसार 19वीं सदी के अंत में गुमानी बेगम ने अपनी जमीन वक्फ को सौंपी थी. तब से ये जमीन वक्फ के कब्जे में हैं.

लेकिन हाल के दिनों में इस जमीन पर कुछ कारोबारी जबरन रात के अंधेरे में अतिक्रमण कर रहे थे, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह उखाड़ फेंका.

इधर, जमीन पर दखल करने वाले जैन रजा ने इस बात को बेबुनियाद बताते हुए आरोप लगया है कि ये जमीन अतिपिछड़ा समुदाय का है, जिसपर वक्फ ने कब्जा किया है.

आरोप प्रत्यारोप के बीच अब मामला प्रशासन के संज्ञान में है. हालांकि जब इस संबंध में सदर एसडीपीओ आंनद कुमार पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया.

मस्जिद से जुड़े वक्फ कमिटी अध्यक्ष परवेज तुफैल का कहना है कि ये जमीन 1891 में ही वक्फ के नाम गुबानी बेगम ने कर दिया था.

तब से लेकर अब तक इस जमीन पर मस्जिद के अलावा कुछ नहीं बना और यह जमीन वक्फ के दखल में है. अब इस पर समाज के ही कुछ जमीन माफिया अपना कब्जा जमाने के लिए रातों-रात टीन का शेड डाल रहे थे, जिसे समाज के लोगों ने तोड़ दिया. इस जमीन से जुड़े तमाम कागजात हमारे पास है.

इस मामले में जमीन पर दखल देकर शेड डालने वाले जैन रजा ने सारे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ये जमीन अतिपिछड़ा समुदाय के लोग का है जिसपर जबरन वक्फ को कब्जा किया है. इस जमीन के कागजात हमारे पास है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में मौत का आंकड़ा 50 हजार करीब 63 हजार नए मामले आये सामने
Next: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज पीएम मोदी ने उन्हें किया याद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.