Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में मौत का आंकड़ा 50 हजार करीब 63 हजार नए मामले आये सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में मौत का आंकड़ा 50 हजार करीब 63 हजार नए मामले आये सामने

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

भारत में अबतक कुल 25 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और करीब 50 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में पहले नंबर पर बनी हुई है.

पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 63 हजार नए मरीज सामने आए और 944 लोगों की मौतें हो गई. अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 53,523 और 38,937 नए मामले आए हैं. भारत में 13 अगस्त को रिकॉर्ड 66,999 मामले आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 25 लाख 89 हजार 682 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.

इनमें से 49,980 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 77 एक्टिव केस हैं और 18 लाख 62 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में गिरावट हुई है. मृत्यु दर भी गिर कर 1.93% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घट कर 26.16% हो गई है.

इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 71.91% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

देश में कोरोना वायरस के लिए जांच की क्षमता को बढ़ाते हुए एक दिन में सात लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी है और अब तक 2.90 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है.

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में जांच की संख्या तेजी से बढ़ रही है और भारत में पिछले कई दिन से रोजाना छह लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिकी राष्ट्रपति के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का 71 साल में हुआ निधन
Next: मस्जिद की जमीन को लेकर शुरू हुआ दो पक्षों में विवाद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.