Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पति-पत्नी ने किया सुसाइड, दीवार पर पांच लाइनों में लिखी मौत की दास्तान
  • क्राइम
  • देश

पति-पत्नी ने किया सुसाइड, दीवार पर पांच लाइनों में लिखी मौत की दास्तान

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
IMG_20191017_43862


एक दंपति ने फेयरलैंड कालोनी में कारोबार में घाटे और कोठी पर बढ़ रहे कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।आरोप है कि उन्होंने गुरविन्द्र सिंह नामक पुलिसकर्मी से कोठी खरीदी थी।बाद में पता चला कि कोठी पर 16 लाख रुपए का कर्ज है।अब बैंक अधिकारी कोठी कब्जाने की धमकी दे रहे थे।वहीं दूसरी तरफ कारोबार में घाटा होने पर सुनील और उसकी पत्नी मोनिका बैंक का भुगतान नहीं कर पा रहे थे।दोनों ने दीवार पर सुसाइड नोट लिख आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट के आधार पर ए.सी.पी.नॉर्थ सरबजीत सिंह बाजवा ने बताया कि पुलिसकर्मी गुरविन्द्र सिंह,दुकान के नौकर थॉमस तथा लवनीत सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।फिल्हाल सभी फरार हैं।विशाल ने बताया कि लगभग 24 साल पहले उनकी बहन मोनिका(44)की शादी सुनील कुमार(50)के साथ हुई थी।दोनों अपने 2 बेटों दानिश(18),साहिल(20)तथा मां शारदा के साथ रह रहे थे।उनके जीजा की खानकोट गांव में दवा की दुकान है।कुछ समय पहले सुनील ने फेयरलैंड कालोनी में पुलिसकर्मी गुरविन्द्र सिंह से कोठी खरीदी थी।कोठी पर पुलिसकर्मी ने बैंक से 16 लाख रुपए कर्ज ले रखा था,जबकि उसने सिर्फ 4 लाख रुपए बताए थे।पुलिस वाले ने झांसा देकर सुनील को अपनी कोठी का कब्जा दे दिया और पैसे ले लिए।इसके बाद आरोपी गुरविन्द्र सिंह रजिस्ट्री नहीं करवा रहा था।

सुनील काफी परेशान हो गया था क्योंकि बैंक को किस्तें समय पर नहीं मिलीं तो उन्होंने कोठी पर कब्जा करने के लिए सुनील को कह दिया।इससे सुनील काफी परेशान हो गया।विशाल ने बताया कि इसी तरह मैडीकल स्टोर पर काम करने वाला मुलाजिम थॉमस भी दुकान में लगातार घाटा दिखा रहा था।परिवार को अब आर्थिकतंगी होने लगी थी।बैंक,थॉमस,पुलिसकर्मी गुरविन्द्र सिंह तथा लवनीत सिंह नामक एक व्यक्ति से दोनों पति-पत्नी काफी परेशान हो गए थे।बुधवार की सुबह दोनों ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।सुबह जब काफी देर तक दोनों नहीं उठे तो सुनील की मां शारदा देवी तथा बेटा साहिल उनके कमरे में गए।वहां मोनिका की लाश बिस्तर पर थी और सुनील का शव पंखे से झूल रहा था।

सुनील ने कुछ समय पहले प्रापर्टी डीलर का कारोबार भी शुरू किया था।उसने कुछ समय पहले लवनीत सिंह नाम के युवक को दुकान लेकर दी थी।सुनील ने लवनीत से 60 हजार रुपए लेने थे जिसका वह भुगतान नहीं कर रहा था।सुनील कई बार लवनीत सिंह से उक्त पैसे मांग चुका था लेकिन पैसे नहीं मिलने से वह परेशान हो चुका था।

पुलिस का कहना है कि सुनील ने आत्महत्या को अंजाम देने से पहले घर की दीवार पर पांच लाइन का सुसाइड नोट लिखा था जिसमें उसने लवनीत सिंह,पुलिसकर्मी गुरविन्द्र सिंह तथा मैडीकल स्टोर के नौकर थॉमस को मौत का जिम्मेदार बताया है।इसके साथ ही बेटे साहिल के लिए लिखा था कि वकील को आत्महत्या के बारे में जानकारी दे दी जाए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PM मोदी की भतीजी से झपटमारी करने वाले को कोर्ट ने सुनाई ये सजा…
Next: फौजी पर हाथ छोड़ना दरोगा को पड़ा महँगा,चौकी के अंदर…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.