Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फौजी पर हाथ छोड़ना दरोगा को पड़ा महँगा,चौकी के अंदर…
  • क्राइम
  • देश

फौजी पर हाथ छोड़ना दरोगा को पड़ा महँगा,चौकी के अंदर…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20191017_56165


गुरुवार शाम तीन बजे मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सारहू पुलिस चौकी में करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब एक्स आर्मी मैन ने चौकी प्रभारी की पिटाई की।हालांकि पहले दरोगा ने ही फौजी पर हाथ छोड़ा था।इस घटना का वीडियो वायरल होने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई।पंचायत के जरिए मामले को शांत करने में पुलिस जुटी थी।जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेसर गांव निवासी और एक्स आर्मी मैन भीमराम का पुत्र गुरुवार शाम को करवाचौथ की खरीदारी के लिए जिला मुख्यालय आया हुआ था।यहां युवक अपनी गाड़ी खड़ी कर सामान आदि खरीदने के लिए चला गया।

तभी उसने अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर दी थी।तभी गश्त पर निकले चौकी प्रभारी सारहू दल प्रताप सिंह ने सड़क पर किनारे खड़ी बाइक के बारे में लोगों से पूछताछ की।इस दौरान कोई बाइक के बारे में कुछ नहीं बता सका।इसके बाद दारोगा ने बाइक को कस्टडी में लेकर चौकी में पहुंचवा दी।

जैसे ही युवक सामान आदि खरीद कर लौटा भीम राम के बेटे को बाइक नदारद मिली।इस पर भीमराम अपनी बाइक की तलाश में जुट गया।तभी उसे पता चला कि उसकी बाइक को पुलिस उठाकर ले गई है।इस दौरान युवक चौकी पर पहुंचा,यहां पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की।इस दौरान युवक वापस चला गया,और घटना से पिता को अवगत कराया।बेटे के बताने पर भीम राम खुद साहू पुलिस चौकी पहुंचे। यहां दरोगा ने उनके साथ बदसलूकी की।बातों बातों में दरोगा ने उन पर हाथ छोड़ दिया,फिर क्या था।एक्स आर्मी मैन भीमराम ने दरोगा की पुलिस चौकी में जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस चौकी में अफरा-तफरी मच गई।तभी किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया,जो बाद में वायरल हो गया।

सभी लोगों को घटना की जानकारी हुई जब इस घटना का वीडीओ वायरल हुआ।परिणाम स्वरूप देर शाम कोतवाली में एक्स आर्मी मैन भीमराम और पुलिस के बीच वार्ता चल रही थी।कोतवाल रामजी सिंह ने बताया कि वार्ता के बाद जैसा होगा उस तरह की प्रक्रिया की जाएगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पति-पत्नी ने किया सुसाइड, दीवार पर पांच लाइनों में लिखी मौत की दास्तान
Next: प्रदेश के 17 नगर निगमों सहित स्थानीय निकायों को 6,78,31,48,691 रूपये जारी

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.