Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सुदीक्षा भाटी केस : पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार बुलेट भी की बरामद
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सुदीक्षा भाटी केस : पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार बुलेट भी की बरामद

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (4)

अमेरिका में पढ़ने वाली होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी के मौत मामले में बुलंदशहर एसआईटी की टीम ने बुलेट सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

साथ ही जिस बुलेट से हादसा हुआ था उसे भी बरामद कर लिया गया है. सूत्रों की माने तो पकड़े गए दोनों युवकों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने सुदीक्षा के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी नहीं की थी.

यह एक्सीडेंट एक ट्रक के अचानक आमने आ जाने की वजह से ब्रेक लगाने की वजह से हुआ. जिससे सुदीक्षा जिस मोटरसाइकिल पर थी उसकी टक्कर हो गई. इस पूरे मामले को लेकर बुलंदशहर पुलिस रविवार को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

मामले में बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जो भी खुलासा होगा, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के वक्त बताया जाएगा. हालांकि इशारे में उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में जैसा कुछ दिखाया गया, वैसा नहीं निकला है.

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के डेरी स्केनर गांव निवासी स्कॉलर छात्रा सुदीक्षा भाटी की 10 अगस्त को बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी. मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया था, जब परिजनों की ओर से छेड़छाड़ की वजह से मौत होने जैसी बातें कही.

उधर एसआईटी प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने विशेष फोकस बुलंदशहर से स्याना के बीच पड़ने वाले गांवों की बुलेट मोटरसाइकिलों पर रखा.

सीओ दीक्षा सिंह ने कहा कि काम मुश्किल था, लेकिन आरोपियों तक पहुंचने के लिए हम मेहनत से जुटे हुए थे, इसलिए हमें इसमें सफलता मिली.

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने 10 हजार से अधिक बुलेट बाइक को खंगाला था. पुलिस की कई टीमें इस पर काम कर रही थीं.

Post navigation

Previous: यूपी में अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
Next: लखीमपुर खीरी में हुई दर्द नाक घटना 13 साल की किशोरी से गैंगरेप

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.