Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यूपी में अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर तेज बारिश का अनुमान भी लगाया गया है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि इससे उमस में कमी आएगी और दिन रात का तापमान भी नीचे गिरेगा.

मौसम निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि दक्षिणी यूपी के ऊपर से मानसून की ट्रफ लाइन गुजर रही है, इसके अलावा चक्रवातीय दबाव भी बना हुआ है.

इसलिए प्रदेश में बारिश का क्रम अभी जारी रहेगा. पुराव्नौमन के मुताबिक इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर,

उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया और आजमगढ़ में तेज बरसात हो सकती है.

गनीमत की बात यह है कि पूर्वाचल और तराई के बाढ़ग्रस्त जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश का सिलसिला लगभग थम सा गया है.

इससे इन जिलों में हुए जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है हालांकि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से पश्चिमी यूपी में गंगा के किनारे बसे कई जिलों के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हुआ है. गंगा नदी का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो पूर्वांचल के जिलों में और ज्यादा स्थिति खराब हो सकती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार में मंत्री चेतन चौहान की बिगड़ी तबीयत :COVID-19
Next: सुदीक्षा भाटी केस : पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार बुलेट भी की बरामद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.