Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में महाराष्ट्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में महाराष्ट्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
susha-1596264680

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा.

स्वामी ने ट्वीट कर कहा सुशांत सिंह राजपूत की हत्या बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के लिए वाटरलू और वाटरगेट है.

अपना सीट बेल्ट बांध लीजिए, क्योंकि जबतक दोषी को सजा नहीं मिल जाता, तब तक हम अपनी कोशिश नहीं छोड़ेंगे. शुक्रवार को स्वामी ने दिवंगत अभिनेता के नौकर की अनुपस्थिति और सुशांत की मौत के बाद दो ऐंबुलेंस बुलाए जाने पर सवाल उठाए थे.

उन्होंने ट्वीट कर कहा था क्यों दो ऐंबुलेंस बुलाए गए थे? किन्होंने इसे बुलाया था? अगर मुझे सही जवाब नहीं मिलता है तो हम इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि क्यों एसएसआर का इमानदार नौकर लापता है. वह जिंदा है या मर गया? क्या दूसरी ऐंबुलेंस उसके लिए थी?

इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट कर कहा था सीबीआई को कूपर अस्पताल के उन पांच डॉक्टरों से कड़ी पूछताछ करनी चाहिए, जिन्होंने सुशांत के शव का पोस्टमार्टम किया था.

सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर को अस्पताल ले जाने वाले एम्बुलेंस कर्मचारियों के अनुसार, सुशांत के पैर टखने के नीचे से मुड़े हुए थे मामला सुलझने वाला नहीं है!

स्वामी सुशांत की मौत के बाद से ही सीबीआई जांच की मांग करते रहे हैं. उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कई पत्र लिखा था. बीते सप्ताह स्वामी ने सुशांत के शव का पोस्टमार्टम करने वाले पांच डॉक्टरों को भी आड़े हाथों लिया था.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
Next: मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती का जाने राज एक्ट्रेस ने बताए ब्यूटी टिप्स

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.