Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में नहीं थम रहा कोरोना का कहर मामले 27 लाख के पार
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में नहीं थम रहा कोरोना का कहर मामले 27 लाख के पार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या अब 27 लाख 2 हजार 743 हो गई है. सोमवार को संक्रमण के 55079 नए मामले मिले.

24 घंटे में 876 मरीजों ने जान गंवाई है, जबकि 47 हजार 979 लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में पहले नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 40,612 और 23,038 नए मामले आए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 6 लाख 73 हजार 166 एक्टिव केस हैं. कोरोना से अब तक 51 हजार 797 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं, 19 लाख 77 हजार 780 लोग रिकवर हो गए हैं.

सोमवार को सबसे ज्यादा 8493 मरीज महाराष्ट्र में मिले. यहां संक्रमितों की संख्या 6 लाख 4 हजार 358 हो गई है. महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश में 6,780 मामले मिले. आंध्र में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 96 हजार 609 हो गई है.

महाराष्ट्र में कोरोना से 24 घंटों के दौरान 228 लोगों की मौत हुई. इसके बाद तमिलनाडु में 120 मरीजों ने जान गंवाई. आंध्र प्रदेश में 82, उत्तर प्रदेश में 66, पश्चिम बंगाल में 45, पंजाब में 50, मध्यप्रदेश में 23, गुजरात में 15, केरल में 13, तेलंगाना में 10 और जम्मू-कश्मीर में 6, दिल्ली में 18, गोवा में 7, त्रिपुरा में 4, पुडुचेरी में 4, मणिपुर में 1, चंडीगढ़ में 1 मरीज की मौत हुई.

दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 787 नए केस सामने आए हैं. एक दिन में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 18 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 740 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं. दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 4214 हो गई है. अब भी 10852 एक्टिव केस हैं.

महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हजार के पार हो गई. 24 घंटों के दौरान यहां 228 लोगों की मौत हुई. बीएमसी के मुताबिक, मुंबई में रिकवरी रेट 80.37% तक पहुंच गया है, जो देश में दिल्ली (90 प्रतिशत) के बाद सबसे ज्यादा है.

उत्तर प्रदेश में सोमवार शाम कोरोना वायरस से संक्रमण के 4186 नए मामलों की पुष्टि हुई. राज्य में 69 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है. राज्य सरकार के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में 50 हजार 893 केस एक्टिव हैं.

देश के मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में गिरावट हुई है. मृत्यु दर गिर कर 1.91% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घट कर 24.90% हो गई है. रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 73.17% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

दुनिया में होने वाली कुल मौतों में 18.83% लोग अमेरिका, 16.93% लोग ब्राजील और 16.65% लोग भारत से होते हैं. अभी भारत में औसतन हर रोज 900 लोगों की जान जा रही है. आंकड़ों से मालूम पड़ता है कि अगर मरने वालों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो 31 दिसंबर यानी इस साल के अंत तक देश में संक्रमण के चलते 1.74 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा देंगे.

Post navigation

Previous: लखनऊ बड़ी खबर : विधानसभा सत्र से पहले 20 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप
Next: कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को किसने बताया बुजुर्ग यह जाने पूरी खबर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.