Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ बड़ी खबर : विधानसभा सत्र से पहले 20 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

लखनऊ बड़ी खबर : विधानसभा सत्र से पहले 20 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से होगा. उधर, मॉनसून सत्र से पहले सभी विधायकों और विधानसभा के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया. सोमवार को 2 घंटे की जांच के दौरान 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया.

वहीं विधायकों के जांच के लिए कोविड टीम आवास पर जाकर सैंपल ले रही है. फिलहाल विधानसभा के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच जारी है. विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन दिन का होगा.

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरी एहतियात को लेकर वे सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं. इसके बाद 19 अगस्त को सभी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.

इससे पहले प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि आगामी 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा यह सत्र कई मायनों में अलग होगा.

इस दौरान सदस्यों के बीच सामाजिक दूरी के मानकों का पूरा ख्याल रखा जाएगा. इसके लिए जरूरी बंदोबस्त किए जा रहे हैं. दीक्षित ने बताया कि हर सदस्य एक सीट छोड़कर बैठेगा, कुछ को लॉबी में बैठाया जाएगा जबकि दर्शक दीर्घा में भी सामाजिक दूरी के नियम का ध्यान रखते हुए सदस्यों के बैठने का इंतजाम किया जाएगा.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में दाखिल होने से पहले हर सदस्य की थर्मल स्क्रीनिंग होगी. उम्मीद है कि हर सदस्य मास्क पहनकर आएगा लेकिन अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसे एक मास्क उपहार में दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जहां तक सदन में एयर कंडीशनर चलाए जाने का सवाल है तो यह केंद्र सरकार द्वारा तय मानकों के अनुरूप ही किया जाएगा.

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के नेताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में आहूत किए जा रहे सदन के दौरान सभी पार्टियां परस्पर सहयोग और समन्वय की भावना से काम करें और कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का आगामी सत्र 20 अगस्त को शुरू होगा. यह सत्र तीन दिन का होगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उपद्रवियों से संपत्ति क्षति वसूली के लिए दो ट्रिब्यूनल का हुआ गठन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next: भारत में नहीं थम रहा कोरोना का कहर मामले 27 लाख के पार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.