Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बारिश की संभावना
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बारिश की संभावना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है. इससे मौसम सुहाना हो गया है. लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 घंटे के अंदर दिल्ली और आसपास के राज्यों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, संभल, बुलंदशहर,खुर्जा, कोसली, बावल, नूंह, सोहना, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बल्लभगढ़,

फरीदाबाद, नोएडा, बागपत, खतोली, अमरोहा, मुरादाबाद और मेरठ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. इसके अलावा दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, दिल्‍ली-NCR के कई इलाकों में बारिश शुरू भी हो गई है.

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में उमस और गर्मी से लोगों को भारी परेशानी हो रही थी. पश्चिमी यूपी के एकाध जिलों को छोड़ दें तो कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई थी. मंगलवार को ऐसा ही दिन रहा जहां इक्का-दुक्का जिलों को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. झांसी में 14 मिलीमीटर जबकि रायबरेली में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी.

इसके अलावा प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं दर्ज की गई, लेकिन बुधवार को मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है. कई जिलों में बारिश के साथ साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आई है. वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो घंटे में बारिश की संभवना भी जता दी है.

गाजियाबाद में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है. गाजियाबाद में बारिश शुरू हो गई है. गाजियाबाद में तेज बारिश हो रही है. बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट आई है. बता दें कि लगातार पड़ रही गर्मी से लोग परेशान थे. वहीं, मौसम में बदलाव के बाद लोगों को भी राहत मिली है.

बता दें कि सोमवार को भी दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर में दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी. राजधानी में तेज बारिश की वजह से मौसम में बदलाव महसूस किया गया था. साउथ एक्स, लोधी रोड समेत कई इलाकों में जमकर पानी बरसा था. दिल्ली के अलावा राजधानी से सटे एनसीआर के इलाकों में भी मौसम में बदलाव का असर देखा गया था.

नोएडा के कई इलाकों में भी हल्की बारिश हुई थी. वहीं, दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी कई इलाकों में जमकर बारिश हुई. नोएडा के विभिन्न सेक्टरों और गाजियाबाद के अलग-अलग सेक्टरों में मूसलाधार बारिश हुई थी. जमकर बारिश से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में जलजमाव की भी खबरें सामने आई थीं.

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने जुकरबर्ग को पत्र लिख जांच की मांग की फेसबुक ने भी आरोपों पर दी अपनी सफाई
Next: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.