Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होगी जो सुबह साढ़े 10 बजे शुरु होगी.

कैबिनेट बैठक में एयरपोर्ट के निजीकरण पर एक बड़ा फैसला लेने की संभावना है. कैबिनेट अमृतसर, इंदौर, रांची, त्रिची, भुवनेश्वर और रायपुर सहित छह एयरपोर्ट्स के निजीकरण को मंजूरी दे सकती है.

कैबिनेट की मंजूरी के बाद, इन छह हवाई अड्डों के निजीकरण के लिए बोली प्रक्रिया इस साल से ही शुरू हो जाएगी. इसके अलावा कैबिनेट एक टेस्टिंग एजेंसी बनाने का फैसला ले सकती है.

इससे पहले मोदी सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के 12 हवाई अड्डों के निजीकरण का फैसला किया था. अहमदाबाद, मैंगलोर, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और जयपुर के छह हवाई अड्डों के निजीकरण पर निर्णय पहले चरण में लिया जा चुका है.

आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक और बड़ा फैसला लिया जा सकता है. कैबिनेट एक टेस्टिंग एजेंसी बनाने को मंजूरी दे सकती है जो रेलवे, बैंकिंग, एसएससी समेत कई सरकारी विभागों के लिए एक साथ परीक्षा आयोजित करा सके.

इससे पहले जुलाई में मोदी कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति को भी मंजूरी दे दी है. यह 1986 की शिक्षा नीति की जगह लेगा. शिक्षा नीति को मंजूरी मिल जाने के बाद अब पूरे उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक ही रेगुलेटरी बॉडी होगी, ताकि शिक्षा क्षेत्र में अव्यवस्था को खत्म किया जा सके.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बारिश की संभावना
Next: बाढ़ पीड़ितों ने घंटों सड़क जाम कर किया हंगामा : छपरा

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.