Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बराक ओबामा को ले कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये बड़ा बयान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

बराक ओबामा को ले कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये बड़ा बयान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इसलिए राजनीति में आए और राष्ट्रपति चुने गए क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था.

ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा मुझे मेरी पुरानी जिंदगी काफी पसंद थी. लेकिन उन्होंने काफी खराब काम किए और इसलिए मैं आज आपके सामने राष्ट्रपति के तौर पर खड़ा हूं.

उन्होंने कहा राष्ट्रपति ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया. मैं यहां राष्ट्रपति ओबामा और जो बाइडेन की वजह से ही हूं, क्योंकि अगर उन्होंने अच्छा काम किया होता तो मैं यहां नहीं होता. अगर उन्होंने अच्छा काम किया होता तो शायद मैं चुनाव भी नहीं लड़ता.

दरअसल, ओबामा प्रशासन में जो बाइडेन उप राष्ट्रपति थे, जो इस साल नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट की ओर से ट्रंप को चुनौती दे रहे हैं.

इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि अगर पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडन और कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस उन्हें हरा देते हैं और शीर्ष पद पर काबिज हो जाते हैं, तो हैरिस बाइडन की बॉस होंगी.

बाइडन को कई बार मानसिक रूप से कमजोर और थका हुआ बता चुके ट्रंप ने सोमवार को सवालयिा लहजे में कहा था क्या आप बाइडन और उनकी बॉस कमला हैरिस की उन्मादी समाजवादी नीतियों के तहत हमारी अर्थव्यवस्था को कुचलना चाहते हैं?

यह कहने के बाद कि हैरिस ‘बॉस’ होंगी, ट्रंप ने फिर उन्हें निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी शर्म के कारण छोड़ दी थी, जिसमें उनके समर्थन में मतदान संख्या 14 प्रतिशत से 2 प्रतिशत पर पहुंच गई.

Post navigation

Previous: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के लगभग 69,652 नए मरीज आए सामने
Next: सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बेटे की संपत्ति पर दिया ये अहम बयान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.