Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के लगभग 69,652 नए मरीज आए सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के लगभग 69,652 नए मरीज आए सामने

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

भारत में एक बार फिर एक दिन में रिकॉर्ड कोरोना के मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69,652 नए मरीज सामने आए और 977 लोगों की मौतें हो गई.

देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में पहले नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 43,237 और 48,541 नए मामले आए हैं. इससे पहले भारत में 13 अगस्त को रिकॉर्ड 66,999 कोरोना मामले आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 28 लाख 36 हजार 952 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 53,866 लोगों की मौत हो चुकी है.

एक्टिव केस की संख्या 6 लाख 86 हजार हो गई और 20 लाख 96 हजार 664 लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2.93 गुना अधिक है.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिर कर 1.90% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 23% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 75% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

ICMR के मुताबिक, 19 अगस्त तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 27 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 8 प्रतिशत से कम है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सुशांत सिंह केस में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शरद पवार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
Next: बराक ओबामा को ले कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये बड़ा बयान

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.