Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गैस लीक होने से लगभग 14 मजदूर आये चपेट में और तीन की हालत गंभीर : आंध्र प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गैस लीक होने से लगभग 14 मजदूर आये चपेट में और तीन की हालत गंभीर : आंध्र प्रदेश

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में गैस लीक होने खबर सामने आई है. यह घटना चित्तूर के एक डेरी प्लांट में हुई है. जहां गैस लीक होने के कारण 14 मजदूर इसकी चपेट में आ गए, जिन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें से 3 मजदूरों की हालत अभी बेहद गंभीर बताई जा रही है.

चित्तूर के कलेक्टर नारायण भारत गुप्ता का कहना है कि डेरी में गैस के रिसाव होने के कारण वहां काम कर रहे 14 मजदूर इसकी चपेट में आ गए.

छवि

गैस लाक होने से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भर्ती कराए गए मजदूरों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

डेरी में गैस के रिसाव के मामले में टीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश नारा ने चिंता जताते हुए ट्वीट किया है.

छवि

उनका कहना है कि चित्तूर के डेरी प्लांट से गैस लीक होने का कारण 12 से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं इस हादसे से लगभग 25 लोग प्रभावित हुए हैं. जितने भी लोग इस घटना में प्रभावित हुए हैं उनका बेहतर इलाज किया जाना चाहिए.

छवि

आपको बता दें कि इससे पहले भी आंध्र प्रदेश में गैस लीक की घटना हो चुकी है. इसी साल 7 मई को विशाखापट्टनम के एलजी पॉलिमर्स कंपनी के एक प्लांट में गैस लीक हुई थी. जिसके कारण गैस की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हुई थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दुःखद खबर : बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ में हुआ निधन
Next: योगी सरकार : प्रदेश में आये अपराध न्यूनतम स्तर पर राज्य सरकार का दावा जीरो टॉलरेंस नीति का है ये नतीजा

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 13 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.