Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुःखद खबर : बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ में हुआ निधन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दुःखद खबर : बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ में हुआ निधन

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मॉनसून सत्र के बीच एक बुरी खबर आई है. बीजेपी के देवरिया सदर से विधायक जन्मेजय सिंह का निधन हो गया है.

वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे. लखनऊ में उनकी मौत के बाद उनके क्षेत्र में शोक की लहर है. जन्मेजय सिंह सदर तहसील के देवगांव के रहने वाले थे. वह 75 वर्ष के थे.

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई. इस दौरान उन्हें सिविल अस्पताल फिर लोहिया संस्थान ले जाया गया.

उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था. डॉक्टर जब तक स्थिति को संभालते उनकी मौत हो चुकी थी. इलाज के दौरान विधायक का कोरोना टेस्ट भी किया गया था, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी.

जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1945 को देवरिया में त्रिलोकीनाथ सिंह के घर हुआ था. उनकी पत्नी का नाम गुजराती देवी है और उनके 3 बेटे और 4 बेटियां हैं.

वह बीजेपी से लगातार दो बार से विधायक थे. 2012 में उन्होंने बसपा प्रत्याशी प्रमोद सिंह को हराया था, वहीं 2017 में उन्होंने सपा के उम्मीदवार जेपी जायसवाल को बड़े अंतर से मात दी थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : विधानसभा मे योगी सरकार आज करेगी कई महत्वपूर्ण अध्यादेश पेश
Next: गैस लीक होने से लगभग 14 मजदूर आये चपेट में और तीन की हालत गंभीर : आंध्र प्रदेश

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 12 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.