Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना कही ये बात
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना कही ये बात

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

देश में बढ़ रही बेरोजगारी का हवाला देकर पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर तंज कसा. उन्‍होंने कहा 1 नौकरी, 1000 बेरोजगार, क्‍या दिया देश का हाल. उन्‍होंने एक न्‍यूज आर्टिकल को भी शेयर किया है. इसमें बताया गया है कि सरकारी पोर्टल पर एक हफ्ते में 7 लाख लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है.

बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध चुके हैं. हाल ही में उन्‍होंने आरोप लगाया था कि छवि सुधारने में सरकारी पैसे का उपयोग किया जा रहा है.

उन्होंने ट्वीट किया था आर्थिक गिरावट, बेरोजगारी, चीनी आक्रमकता है. सरकार करदाताओं का पैसा छवि सुधारने पर लगा रही है कांग्रेस ने यह भी कहा था कि सरकार को अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार और रोजगार सृजन के लिए अपनी योजना के बारे में देश को बताना चाहिए.

1 नौकरी, 1000 बेरोज़गार,
क्या कर दिया देश का हाल।https://t.co/CN00TWbqQ3

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 24, 2020

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सरकार से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा और संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्रों की चिंताओं पर विचार करने और स्वीकार्य समाधान निकालने का आग्रह किया था. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई छात्रों और अभिभावकों ने प्रवेश परीक्षा स्थगित करने की मांग की है.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया था भारत सरकार को नीट, जेईई परीक्षा के बारे में छात्रों के मन की बात को सुनना चाहिए और स्वीकार्य समाधान पर पहुंचना चाहिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों का कीमती वर्ष बर्बाद ना होने का हवाला देते हुए

सोमवार को जेईई और नीट स्नातक परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था. इसका आयोजन सितंबर माह में निर्धारित है. जेईई एक सितंबर से छह सितंबर के बीच आयोजित किया जाना है जबकि जेईई 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. वहीं, नीट का आयोजन 13 सितंबर को होगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसम विभाग : 26-27 अगस्त के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी
Next: अभिनेत्री गौहर खान हुई 37 की इस अंदाज़ में मनाया अपना जन्मदिन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.