Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम विभाग : 26-27 अगस्त के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी
  • देश
  • मुख्य समाचार

मौसम विभाग : 26-27 अगस्त के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी कर दिया है. इसके मुताबिक आज सोमवार को उन जिलों में बारिश की संभावना है जिनकी सीमा बिहार से लगती है. सोनभद्र, देवरिया, चंदौली, कुशीनगर, गाजीपुर, बलिया जैसे जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है.

इसका असर प्रयागराज तक देखने को मिल सकता है. प्रदेश के बाकी हिस्से में आमतौर पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. धूप छांव की स्थिति चलती रहेगी. हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं लेकिन ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है.

अगले 4 से 5 दिनों के मौसम का अनुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया है कि 26 और 27 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर इलाके में बारिश की संभावना है.

दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. यानी सामान्य से ज्यादा बारिश कुछ इलाकों में हो सकती है. इसलिए लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है. फिलहाल अगले 48 घंटे तक सामान्य तौर पर मौसम साफ ही रहेगा.

रविवार को प्रदेश के कई शहरों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. प्रयागराज, कानपुर, हमीरपुर इन जिलों में ठीक-ठाक पानी बरसा. सबसे ज्यादा हमीरपुर में 29 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. कानपुर में 19, गोरखपुर में 14, हरदोई में 4, इटावा में 3, प्रयागराज में 3 और बरेली में भी 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा आगरा में एक मिली मीटर से कम बारिश दर्ज की गई.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज फिर से बढ़े पेट्रोल के भाव 81.68 रुपए लीटर पर पहुंची कीमत
Next: राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना कही ये बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.