Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सचिन त्‍यागी हुए कोरोना संक्रमित ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

सचिन त्‍यागी हुए कोरोना संक्रमित ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

कोरोना वायरस का संक्रमण बदस्तूर तेज रफ्तार से फैलता दिख रहा है. कोरोनो वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन शुरू होने के बाद मनोरंजन जगत में कई हस्तियां इस संक्रमण की शिकार हुई.

इस बीच खबर है कि टीवी शो ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है के एक्टर सचिन त्यागी और कुछ क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस खबर के बाद से सेट पर तनाव छा गया. सचिन शो में कार्तिक के पिता मनीष गोयनका के रोल में नजर आते हैं.

टीवी शो ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है के एक्टर सचिन त्यागी और कुछ क्रू मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शो की शूटिंग रोक दी गई है. स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो की शूटिंग फिल्‍मसिटी में हो रही थी, तभी ये जानकारी आई कि सचिन त्यागी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है. इस खबर के तुरंत बाद शूटिंग को रोक दिया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन को बुखार था और इसीलिए उन्‍होंने अपना टेस्‍ट कराया. वहीं, बाकी क्रू मेंबर्स को भी कुछ लक्षण महसूस हुए, जिसके बाद उन्होंने भी अपना टेस्ट कराया. सचिन और बाकी क्रू मेंबर्स के पॉजिटिव आने के बाद शो के सभी मेंबर्स ने अपना टेस्‍ट कराया है, जो अब अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' फेम सचिन त्‍यागी और क्रू मेंबर्स हुए कोरोना संक्रमित, शूटिंग पर लगा ब्रेक

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सचिन त्यागी ने कहा कि मैं अब इस मसले पर क्या कह सकता हूं. बस मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, वो भी अपना टेस्ट करा लें.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले टीवी शो कसौटी जिंदगी की 2 के लीड एक्टर पार्थ समथान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और कुछ समय के बाद उन्होंने इस जंग का जीत लिया था.

Post navigation

Previous: सर सुंदरलाल अस्पताल से लापता कोरोना मरीज की मिली लाश परिवार ने किडनी निकालने का लगाया आरोप
Next: उत्‍तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार पर प्रियंका गांधी ने किया हमला

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.