Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्‍तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार पर प्रियंका गांधी ने किया हमला
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्‍तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार पर प्रियंका गांधी ने किया हमला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्‍तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर से योगी आदित्‍यनाथ की सरकार पर हमला बोला है. उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सरकार की स्‍पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्‍पीड से भागने लगता है.

कांग्रेस नेता ने यूपी सरकार पर आपराधिक घटनाओं पर पर्दा डालने का भी आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा कि यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है, मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है.

दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा का यह ट्वीट तब आया है, जब उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर कई लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इनमें एक पत्रकार भी शामिल है. ट्वीट में प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बनाकर जिलावार जिक्र किया है. इसमें बलिया जिले के पत्रकार और आजमगढ़ जिले में पंचायत सदस्य की हत्या का भी जिक्र है.

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश बलिया जिले में सोमवार देर शाम बदमाशों ने न्यूज चैनल के एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बदमाशों की गोली के शिकार बने पत्रकार का नाम रतन सिंह है. घटना फेफना थाना क्षेत्र के फेफना कस्बे की है. पत्रकार की हत्या से जिले में हड़कंप मच गया है. पत्रकारों में इस घटना को लेकर काफी रोष व्याप्त है.

यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है।

प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्

ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है। pic.twitter.com/vaN3J5wG2T

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 25, 2020

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात रतन सिंह को अपराधियों ने उनके घर के पास गोली मार दी. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि झगड़े के दौरान पट्टीदारों ने पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जबकि सिंह की हत्या पर बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है.

वहीं, आजमगढ़ जिले में सोमवार की रात करीब 9.30 बजे निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा बाजार में वर्चस्‍व की लड़ाई में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या से आक्रोशित क्षेत्र पंचायत सदस्य के समर्थकों ने बाजार में खड़े आरोपियों के तीन वाहन फूंक दिये.

वहीं, विपक्षियों के घर पर जमकर पथराव व तोड़फोड़ की. घटना की जानकारी होने पर डीआईजी और पुलिस अधीक्षक कई थानों की फोर्स के साथ मौके पहुंच गए. घटना को लेकर बाजार में भारी तनाव है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गये हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सचिन त्‍यागी हुए कोरोना संक्रमित ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है
Next: पूर्वांचल में मौसम विभाग ने 27 और 28 अगस्त को भारी बारिश के जताये आसार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.