Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नीट और जेईई मेन परीक्षा में कोई बदलाव नहीं नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होगी सेंटरर्स की लिस्ट हुई जारी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नीट और जेईई मेन परीक्षा में कोई बदलाव नहीं नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होगी सेंटरर्स की लिस्ट हुई जारी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

देश में चारों तरफ से हो रहे घनघोर विरोध के बावजूद नीट और जेईई मेन परीक्षा अपने तय समय पर ही होगी. जेईई और नीट परीक्षाओं के लिए कल देर रात केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्यवार सेंटरर्स की लिस्ट जारी कर दी है.

शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट में जेईई परीक्षा के सेंटर्स 570 से बढ़ाकर 660 कर दिए हैं. जबकि नीट परीक्षा के सेंटर्स 2846 से बढ़ाकर 3843 कर दिए गए हैं.

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जेईई परीक्षा एक से 6 सितंबर के बीच होगी और नीट की परीक्षा 13 सितंबर को कराई जाएगी. जेईई मेन परीक्षा के लिए नंबर ऑफ शिफ्ट्स भी बढ़ा दी गईं हैं. पहले परीक्षा के लिए आठ शिफ्ट तय थीं जो अब बढ़ाकर बारह कर दी गई हैं. यही नहीं प्रति शिफ्ट कैंडिडेट्स की संख्या घटाकर 1.32 लाख से 85,000 कर दी गई है.

जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज हो चुका है. संभावना है कि नीट 2020 परीक्षा का एडमिट कार्ड भी इसी हफ्ते रिलीज हो जाएगा. एनटीए ने एडमिट कार्ड रिलीज होने के साथ ही यह भी कहा है कि तकरीबन 99 परसेंट कैंडिडेट्स को उनका चुना हुआ टेस्ट सेंटर दिया गया है. यही नहीं परीक्षा के दौरान सभी सेफ्टी मेजर्स भी फॉलो किए जाएंगे.

JEE-NEET Updates:  List of state wise centrers released for exams

बता दें कि एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ कर दिया है कि किसी भी सूरत में परीक्षा को और नहीं टाला जा सकता. सुप्रीम कोर्ट भी इस बारे में अपना फैसला सुना चुका है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जीवन रुक तो नहीं गया, फिर हम बाकी चीजों को कब तक रोक सकते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेता अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर की तारीफ बताया बेहतर प्रधानमंत्री
Next: कोरोना के भारत में बीते 24 घंटो में आए 67 हजार नए मामले लगभग 32 लाख संक्रमित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.