Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिनेता अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर की तारीफ बताया बेहतर प्रधानमंत्री
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अभिनेता अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर की तारीफ बताया बेहतर प्रधानमंत्री

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
anupam-kher-with-pm-modi_1565779117

दिग्गज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने एक अखबार में लिखे लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफी की हैं. उन्होंने पीएम मोदी को अब तक का सबसे बेहत प्रधानमंत्री बताया है.

लेख में अभिनेता ने जिक्र किया की पीएम मोदी को पिछले प्रधानमंत्रियों की तुलना में प्रशासन का बेहतर अनुभव रहा है क्योंकि 19 साल के अपने प्रत्यक्ष राजनीतिक सफर में उन्होंने लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और बाद में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से अंजाम दिया है.

अनुपम खेर ने इंडियन एक्स्प्रेस अखबार में लिखे एक लेख में बिना नाम लिए पीएम मोदी के विरोधियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के अंदर काफी गहरा है, क्योंकि लोकतंत्र केवल एक ही पार्टी के हक में इस हद तक विश्वास नहीं कर सकता है.

खेर ने कहा कि देश की जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास हुआ है इसके पीछे उनकी रणनीति और देश के उत्थान में चलाई जा रही योजनाएं जिम्मेदार हैं.

Anupam Kher in his article described PM Modi as the best prime minister ever

अपने लेख में अनुपम खेर ने जिक्र किया कि पीएम मोदी ने जन धन योजना से 40 करोड़ नागरिकों को न केवल बैंक खाते, बल्कि राज्य से उचित सहायता प्राप्त करने का एक लीक-प्रूफ तरीका भी दिया.

आयुष्मान भारत, पीएम-किसान, अटल पेंशन योजना, पीएम फासल बीमा योजना और उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए अनुमख खेर ने कहा कि ये योजनाएं देश के उत्थान में एक शानदार पहल साबित हुई हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में हुए कार्यक्रम को किया संबोधित
Next: नीट और जेईई मेन परीक्षा में कोई बदलाव नहीं नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होगी सेंटरर्स की लिस्ट हुई जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.