Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. यहां मंगलवार को कोरोना ने छह और मरीजों की जान ले ली. वहीं, कोरोना के 485 नए मामले सामने आए हैं. इस तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 16,014 हो गयी है.

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार तीन मरीजों ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा. वहीं, दो मरीजों की देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है. इसके अलावा एक अन्य की मौत हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई. बुलेटिन के अनुसार अब तक प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 213 हो चुकी है.

इसके अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 126 नये मामले हरिद्वार जिले में मिले जबकि देहरादून में 120, उधमसिंह नगर जिले में 90, उत्तरकाशी में 40 और नैनीताल में 39 मामले सामने आए. बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 11,201 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,545 है प्रदेश में कोविड-19 के 55 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं.

Uttrakhand Corona Update of 26 August Claims 6 More lives with 485 new cases

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के लिए अब तक कोई दवाई या टीका उपलब्ध नहीं है. कोरोना से एकमात्र सावधानी ही बचाव का उपाय है. कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग निम्न सावधानियां बरतें-

1. नियमित तौर पर हाथ धोएं ताकि छूने से आया संक्रमण न लगे
2. सोशल डिस्टेंसिंग यानि सामाजिक दूरी का पालन करे
3. बाहर जाते समय या किसी से बात करते समय मुंह और नाक को ढक कर रखें.
4. जहां तक संभव हो घर पर ही रहने का नियम का पालन करें.
5. खानपान का विशेष ध्यान रखें.
6. शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली वस्तुओं का सेवन करें.

Post navigation

Previous: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की दिए सख्त निर्देश
Next: एतिहासिक विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का एक वीडियो तेज़ी से हो रहा वायरल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.