Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की दिए सख्त निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की दिए सख्त निर्देश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए. सीएम योगी सोमवार को अपने आवासा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे थे.

उन्होंने आने वाले त्योहारों पर शांति बनाए रखने के लिए भी समीक्षा बैठक की. जिसमें उन्होंने जिला और थाना स्तर के टॉप 10 अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि अपराधियों से सांठगांठ करने वाले पुलिसकर्मियों की भी पहचान की जाए।

सीएम योगी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है. ऐसे में प्रदेश में अव्यवस्था और अराजकता फैलाने वालों को माफ नहीं किया जाएगा. सीएम ने कहा कि समाज विरोधी व राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ समय से कार्रवाई हो जानी चाहिए. साथ ही अपराधियों से साठगांठ रखने वाले कर्मियों को भी चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

CM Yogi Adityanath says should be zero tolerence policy against criminals in UP

सीएम ने कहा कि जिले और थाना के स्तर पर टॉप-10 की सूनी में दर्ज अपराधियों पर कानून का डंडा चलना चाहिए. उन्होंने बीट प्रणाली मजबूत करने और फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि अपराध होने पर हथियारों के लाइसेंस को सस्पेंड किया जाए.

साथ ही हथियार जब्त किए जाएं. मुख्यमंत्री ने कहा गो तस्करी, अवैध शराब, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति व जनजाति की महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि खाद की कालाबाजारी कर किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ एनएसए के अंतर्गत कार्रवाई हो. सीएम खाद के अवैध भंडारण के साथ कालाबाजारी को लेकर काफी नाराज हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार काफी सख्ती से पेश आएगी. ऐसा करने वालों के विरुद्ध तुरंत एनएसए की कार्रवाई करने में विलंब न हो.

Post navigation

Previous: कोरोना के भारत में बीते 24 घंटो में आए 67 हजार नए मामले लगभग 32 लाख संक्रमित
Next: उत्तराखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.