Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम केजरीवाल ने कोरोना के बढ़े नए मामलों को देखते हुए बुलाई आपात बैठक
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

सीएम केजरीवाल ने कोरोना के बढ़े नए मामलों को देखते हुए बुलाई आपात बैठक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

देश की राजधानी दिल्‍ली में अचानक से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में उछाल आ गया है. इसे देखते हुए सरकार भी सजग हो गई है.

इस बाबत मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आपात बैठक बुलाई है, ताकि इस मसले विचार-विमर्श किया जा सके. इस अहम समीक्षा बैठक में दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री, मुख्‍य सचिव और स्‍वास्‍थ्‍य विभग के सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे.

दरअसल, मंगलवार को राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1544 नए मामले सामने आए थे. इसके साथ दिल्‍ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,64,071 हो गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 17 और मरीजों की मौत हो गयी. दिल्‍ली में अब तक 4330 लोग कोरोना वायरस की महामारी से जान गंवा चुके हैं.

दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1544 नए मामले आए हैं. वहीं, 17 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मौत हो गयी है. इसके साथ दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 164071 हो गयी है. अब तक 147743 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट चुके हैं. वहीं, इस समय दिल्‍ली में 11998 लोगों का इलाज चल रहा है.

बता दें कि कोरोना वायरस से जूझ रहे अमेरिका ने दिल्ली मॉडल को अपना लिया है. अमेरिका ने कोविड-19 के रोगियों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी के मॉडल को भी अपनाया है. यह घोषणा सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपत डोनाल्ड ट्रम्प ने की थी.

कोरोना मामले में चीन के बराबर पहुंची ...

इसके बाद दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा वो कहते थे, अमेरिका जो आज करता है, भारत कल करेगा. दिल्ली ने इसे बदल दिया है. अब- कल दिल्ली ने क्या किया, अमेरिका आज कर रहा है. इसके लिए दिल्ली को बधाई देता हूं.

यह हमारे देश के लिए बेहद सम्मान की बात है इससे पहले दिन में डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की आज मैं चीन के वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई में वास्तव में एक ऐतिहासिक घोषणा करने जा रहा हूं, जिससे अनगिनत लोगों की जान बच जाएगी. हम प्लाज्मा थेरेपी अपनाने जा रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एतिहासिक विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का एक वीडियो तेज़ी से हो रहा वायरल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Next: देश का पहला सॉफ्टवेयर जिसके माध्यम से होगी टेंडर प्रक्रिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.