Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश का पहला सॉफ्टवेयर जिसके माध्यम से होगी टेंडर प्रक्रिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

देश का पहला सॉफ्टवेयर जिसके माध्यम से होगी टेंडर प्रक्रिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
yogi

भ्रष्टाचार और घोटाले के खिलाफ योगी सरकार की मुहीम लगातार जारी है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी के पीडब्लूडी विभाग में प्रहरी सॉफ्टवेयर की व्यवस्था लागू की गई है. यह सॉफ्टवेयर देश का पहला सॉफ्टवेयर है जिसके माध्यम से टेंडर प्रक्रिया में किसी भी तरह का घोटाला नहीं किया जा सकेगा.

प्रहरी सॉफ्टवेयर के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया में ऑफ़लाइन वाले खेल पर लगाम लगेगी. फिलहाल पीडब्लूडी विभाग में अब इसी सॉफ्टवेयर के माष्यम से ही सभी टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल एप्लीकेशन तैयार करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद विभाग के पूर्व प्रमुख अभियंता वीके सिंह ने प्रहरी सॉफ्टवेयर को तैयार करवाया था. इतना ही नहीं प्रहरी एप्लीकेशन का प्रेजेंटेशन पूर्व विभागाध्यक्ष वीके सिंह ने शासन से लेकर सीएम आफिस को भी दिया था. अब मुख्यमंत्री ने इस व्यवस्था को लागू करने की मंजूरी दे दी है.

पीडब्लूडी के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने अब यह आदेश जारी कर दिया है कि सभी टेंडर कार्य प्रहरी एप्लीकेशन के माध्यम से ही होगा. इस एप के माध्यम से ठेकेदारों की बिड कैपेसिटी का ऑनलाइन आंकलन किया जा सकेगा. ठेकेदार, फर्म और कंपनी की सभी जानकारी डिजिटल होगी. साथ ही ऑफलाइन होने वाले गड़बड़ियों और कमियों का खेल खत्म करने में प्रहरी एप कारगर साबित होगा.

रेलवे भर्ती 2019-20: आरआरबी एनटीपीसी ...

यह देश का ऐसा पहला सॉफ्टवेयर है जिसके तहत अब किसी भी ठेकेदार व कंस्ट्रक्शन कंपनी के टेंडर को विभागीय अधिकारी अपने आप न तो निरस्त कर पाएंगे न ही क्वालीफाई.

सॉफ्टवेयर अपने आप यह तय करेगा कि किस ठेके में कौन सा ठेकेदार सभी शर्तें पूरा करता है. यह देश का पहला सॉफ्टवेयर है जो यूपी में लागू हो रहा है पीडब्लूडी विभाग के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की सभी कार्यदायी संस्था में इस प्रहरी एप को लागू करने का निर्देश दिया है

Post navigation

Previous: सीएम केजरीवाल ने कोरोना के बढ़े नए मामलों को देखते हुए बुलाई आपात बैठक
Next: सीमावर्ती जिलों में आज बारिश की संभावना लखनऊ के आसपास के जिलों में भी होगी बारिश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.