Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीमावर्ती जिलों में आज बारिश की संभावना लखनऊ के आसपास के जिलों में भी होगी बारिश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सीमावर्ती जिलों में आज बारिश की संभावना लखनऊ के आसपास के जिलों में भी होगी बारिश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय सिस्टम का असर यूपी में देखने को मिलने लगा है. बिहार से सटे यूपी के जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया समेत प्रयागराज तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इस मानसूनी लहर के धीरे-धीरे प्रदेश के मध्य और पश्चिमी इलाकों की तरफ भी बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 26 अगस्त को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. दक्षिणी हिस्से में वे जिले आते हैं जिनकी सीमा मध्य प्रदेश से लगती है. यानी बुंदेलखंड के जिले, झांसी, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट और महोबा. कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है.

अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है. 27 अगस्त के लिए पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक कई जिलों में भारी बारिश का भी अनुमान लगाया गया है. 28 अगस्त को इसमें थोड़ी कमी देखने को मिलेगी. 29 अगस्त को इसकी क्षमता और कम हो जाएगी यानी बारिश का सिलसिला और कम हो जाएगा.

UP Weather Alert: अगले 24 घंटे में लखनऊ और आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना

मंगलवार को प्रदेश के 2 जिलों को छोड़कर बाकी कहीं भी बारिश नहीं दर्ज की गई. इन दो जिलों में भी बहुत मामूली बारिश दर्ज की गई. यहां तक कि 1 मिलीमीटर बरसात भी नहीं दर्ज की गई. 1 मिलीमीटर बारिश इटावा में दर्ज की गई जबकि मेरठ में 0.2 मिली मीटर मीटर बारिश दर्ज की गई.

इसके अलावा प्रदेश के किसी भी शहर में बारिश नहीं दर्ज की गयी. तेज धूप के साथ बीच-बीच में बादलों की आवाजाही जारी रही. मध्य यूपी, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में आज भी मौसम साफ रहेगा. धूप निकली रहेगी. हालांकि बीच में बादलों की आवाजाही हो सकती है. बहुत संभव है कि देर रात तक लखनऊ और आसपास के इलाके में मौसम का मिजाज बदल जाए.

Post navigation

Previous: देश का पहला सॉफ्टवेयर जिसके माध्यम से होगी टेंडर प्रक्रिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next: रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट की ED ने शुरू की जांच सामने आया ये सच ड्रग डीलर के संपर्क में थीं रिया चक्रवर्ती

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.