Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शर्मसार : पटना में 8 साल की बच्ची से रेप हैवानियत की हदे की पार
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

शर्मसार : पटना में 8 साल की बच्ची से रेप हैवानियत की हदे की पार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rape

राजधानी पटना में 8 साल की बच्ची से रेप के आरोपी की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपी की मौत पिटाई के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. घटना अगमकुआं थाना इलाके के नया टाेला स्थित स्लम बस्ती की है. आरोप है कि 30 साल के युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

बुधवार काे अहले सुबह हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लाेगाें ने पुलिस काे सूचना नहीं दी, बल्कि आराेपी टुनटुन मांझी काे लाठी-डंडे से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल टुनटुन काे पीएमसीएच में भर्ती करा दिया जहां इलाज के दाैरन उसकी माैत हाे गई. स्थानीय लाेगाें के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था. पटना में रेप या किसी अन्य तरह के गंभीर अपराध में यह पहला मामला है कि जब भीड़ ने ही पीट-पीटकर आराेपी की जान ले ली. टुनटुन और उस बच्ची का घर पास में ही है. बच्ची का इलाज चल रहा है.

थानेदार अभिजीत कुमार ने बताया कि युवक की माैत हाे गई है. वहीं, पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है. इलाके में टुनटुन अकेले रहता था और कूड़ा-कचरा उठा कर बेचता था. पीड़ित बच्ची का परिवार भी यही काम करता है. बच्ची की मां ने कहा कि सोए हालत में ही आरोपी घर से मुंह दबाकर बच्‍ची को ले गया था.

वह जब सुबह उठीं ताे देखा कि बच्ची गायब है. अनहाेनी की आशंका देख उसे खाेजने लगीं. इतने में पड़ाेस की एक महिला ने बताया कि बच्ची काे टुनटुन ले गया है. वह उसका मुंह दबा कर ले जा रहा था. महिला ने बच्‍ची के साथ गलत काम करने की भी बात कही.

पटना में रेप के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, 8 साल की बच्ची के साथ की थी हैवानियत

पीड़िता की मां के अनुसार, घटना की खबर मिलते ही स्लम बस्ती के अन्य लोग आक्रोशित हो गए और उग्र लोगों ने युवक टुनटुन मांझी को मौके पर ही घेर लिया और उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. रेप के मामले में पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस केस दर्ज करेगी.

इससे पहले पिछले साल नाैबतपुर में बच्चा चाेरी करने के आरोप में आराेपी काे पीट-पीटकर मार डाला गया था. हालांकि, जिस कृष्णा काे मार देने की बात सामने आई थी वह नवंबर माह में जिंदा लाैट आया था. नाैबतपुर पुलिस घटना के एक साल बाद भी मृतक कृष्णा मांझी का पता नहीं लगा सकी है, इस मामले में करीब 25 आरोपिताें काे पुलिस ने जेल भेजा गया था.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के मेरठ पत्रकार और परिवार पर दबंगों ने किया हमला
Next: कोरोना को लेकर हाईकोर्ट के सुझाव को देख कर योगी सरकार ने दिया ये रिएक्शन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.