Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ पत्रकार और परिवार पर दबंगों ने किया हमला
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश के मेरठ पत्रकार और परिवार पर दबंगों ने किया हमला

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
IMG-20200827-WA0001

उत्तर प्रदेश के बलिया में टीवी पत्रकार रतन सिंह की हत्या के बाद अब मेरठ में एक पत्रकार और उनके परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है. मेडिकल थाना इलाके के जागृती विहार कॉलोनी में बुधवार रात करीब 10 बजे घर में घुसे दबंगों ने गली गलौज करते हुए जानलेवा हमला बोल दिया.

इस हमले में स्थानीय अख़बार के पत्रकार नवीन सिंह चोटिल हो गए, जबकि बड़े भाई अविनाश सिंह को गंभीर चोटें आई हैं. मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

पत्रकार नवीन ने बताया कि रविराज नाम के एक बीएसपी नेता और बदमाश का फोन आया था. उसने कहा कि वह मिलना चाहता है. जब मैं बाहर गया तो वह गिरेबान पकड़कर गली गलौज करते हुए मारने लगा. इसमें पड़ोस के ही रहने वाले प्रिंस यादव और अंशु यादव ने उनकी मदद की.

अब मेरठ में दबंगों ने पत्रकार और उनके परिवार पर किया जानलेवा हमला, बड़ा भाई  घायल | meerut - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग ...

इस बीच जब बड़े भाई अविनाश छुड़ाने के लिए पहुंचे तो उनका सिर फोड़ दिया. नवीन ने बताया कि रविराज तो गिरफ्तार हो गया है, लेकिन अंशु और प्रिंस अभी फरार हैं. दोनों पिछले दिनों एक हत्या के मामले में जेल भी जा चुके हैं. नवीन ने कहा कि कॉलोनी में अपनी दबंगई दिखाने के लिए उन्होंने हमला किया और जान से मारने की धमकी दी.

नवीन ने बताया कि भाई अविनाश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. उनके सर में कई टांके लगे हैं. नवीन के मुताबिक रविराज से उसकी मुलाक़ात पहली बार हुई थी. रविराज के चाचा प्रीतम सिंह से उनकी पुरानी पहचान है. उन्होंने बताया कि पड़ोसी प्रिंस यादव के साथ मिलकर हमला किया गया.

Post navigation

Previous: शिक्षाविदों ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी परीक्षा कराने का किया आग्रह : NEET-JEE
Next: शर्मसार : पटना में 8 साल की बच्ची से रेप हैवानियत की हदे की पार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.