Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में देवीपाटन मंडल कोविड-19 अस्पताल का किया उद्घाटन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में देवीपाटन मंडल कोविड-19 अस्पताल का किया उद्घाटन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोंडा में देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन किया. सीएम ने गोंडा के जिला अस्पताल में 3237.54 लाख रुपये की लागत से निर्मित 300 बिस्तरों वाले चिकित्सालय भवन का लोकार्पण और 160 बिस्तरों वाले कोविड-19 अस्पताल की शुरुआत की. कोविड 19 अस्पताल के उद्घाटन के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. इससे मंडल व इसके आस-पास के जिलों के लोग यहां आकर बेहतर इलाज करा सकेंगे.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोंडा कोविड-19 अस्पताल को बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यहां पर किसी चीज की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने गोंडा कोविड अस्पताल को डिजिटल रूप से लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से जोड़ने के निर्देश दिए. इसके अलावा सीएम ने पर्याप्त मात्रा में स्टाफ बढ़ाने को कहा, जिससे जांच का काम दो शिफ्ट में हो सके.

Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated Covid 19 hospital in Gonda

सीएम योगी ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण को गोंडा कोविड अस्पताल में विशेष रूप से प्रशिक्षित मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी आवश्यक उपकरणों की शीघ्र उपलब्धता करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि देवीपाटन मंडल के बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जिले को भी इस अस्पताल से फायदा मिल सकेगा.

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने गोण्डा कोविड-19 अस्पताल को बहुत अच्छे ढंग से संचालित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर किसी चीज की कमी न हो। किसी स्तर पर शिकायत की गुंजाइश न रहे। pic.twitter.com/NlSaSFF75P

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 27, 2020

सीएम ने बताया कि देवीपाटन मंडल में तीन मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं. बहराइच में बना मेडिकल कॉलेज इस वैश्विक महामारी में काम आ रहा है और बलरामपुर और गोंडा में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की कार्रवाई भी हो रही है.

Post navigation

Previous: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 34 लाख के करीब
Next: सीएम योगी आदित्यनाथ देश में हुए भ्रष्टाचार को देख अब हुई सख्त कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.