Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 34 लाख के करीब
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 34 लाख के करीब

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
bihar-corona-620x400

भारत में जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ने की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 77,266 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1,057 लोगों की जान चली गई है. देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 34 लाख के करीब पहुंच गई है.

देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 लाख 87 हजार हो गई है. इनमें से 61529 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 42 हजार 23 हो गई और 25 लाख 83 हजार 948 लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

India Coronavirus Covid 19 Cases News: Coronavirus In India, Corona  Positive Cases Cross 10 Lakh In India, Death Toll Cross 25,000 - Coronavirus  In India: भारत में कोरोना के मामले 10 लाख

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.82% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21.93% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 76.4% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

Coronavirus In India, Number Of Corona Positive Cases In India Crossed 29  Lakhs, Death Toll In India Reaches More Than 54 Thousand - देश में 30 लाख  के करीब पहुंची संक्रमितों की

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है.

India Coronavirus Cases and Death Updates 28 August 2020

इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

Post navigation

Previous: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बाल कानून की मांग की
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में देवीपाटन मंडल कोविड-19 अस्पताल का किया उद्घाटन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.